Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: सगाई समारोह में रसगुल्ले मांगने पर चले लाठी-डंडे, फेंकी गई कुर्स‍ियां, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

उत्‍तर प्रदेश के आगरा में सगाई समारोह में रसगुल्ले मांगने पर चले लाठी-डंडे चल गए। कुर्सियां फेंकी गईं। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। ज‍िसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुल‍िस भी नजारा देखकर हैरान रह गई। आननफानन सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुल‍िस ने छह लोगों के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज क‍िया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Tue, 21 Nov 2023 08:29 AM (IST)
Hero Image
Agra News: सगाई समारोह में रसगुल्ले मांगने पर चले लाठी-डंडे

जासं, आगरा। सगाई की दावत में रसगुल्ला मांगने पर खूब लाठी-डंडे चले। कुर्सियां फेंकी गईं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार रात शिवलू कुशवाहा के यहां सगाई समारोह की दावत थी।

रात 10 बजे गौरीशंकर शर्मा के बेटे मनोज शर्मा, कैलाशी, पवन और देवेंद्र दावत खाने पहुंचे। खाने के दौरान रसगुल्ले मांगने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई। मनोज, कैलाशी, पवन और देवेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे वह लहूलुहान हो गए।

थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि झगड़े में मनोज, कैलाश, देवेंद्र, पवन, भगवान देवी पत्नी बृजभान और योगेश घायल हुए हैं। गौरीशंकर शर्मा की तहरीर पर बृजभान, नारायण सिंह, योगेश, राजेंद्र और तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर के पुजारियों के लिए 270 अभ्यर्थी चयनित, जाने-माने शास्त्रज्ञ और विद्वान लेंगे साक्षात्कार

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में मिशन-80 के लक्ष्य के लिए BJP ने बनाई नई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया गया ये निर्देश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें