Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम को लगेगा आगरा की मिठाई का भाेग, अयोध्या पहुंचा '56 पेठा भाेग' मेवा-मिठाई से सजी गदा है आकर्षण का केंद्र

Ram Mandir Ayodhya Dessert of Agra Petha 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। इस खास दिन के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से उपहारों की भेंट भेजी जा रही है। आगरा से भी यहां की प्रसिद्ध मिठाई भेजी गई है। 56 किस्म का पेठा राम मंदिर में भाेग के लिए पहुंचाया गया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 20 Jan 2024 10:41 AM (IST)
Hero Image
Dessert of Agra: श्रीराम का भोग लगने के लिए व्यापारियों ने भेजा

जागरण संवाददाता, आगरा। अयोध्या में श्रीराम को 22 जनवरी को भोग लगाने के लिए 56 पेठा भोग लेकर पेठा व्यापारी रवाना हो गए हैं। रविवार को पूरे शहर में वाहन पर सजे रथ में यात्रा को श्रीराम की झांकी के साथ भ्रमण कराया गया था। सोमवार सुबह पूजा अर्चना के साथ यात्रा रवाना हुई।

यात्रा में मेवा, मिठाई से तैयार गदा भी आकर्षण का केंद्र है। मंगलवार को यात्रा अयोध्या पहुंची। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सभी राम भक्त अपना योगदान देने में जुटे हैं।

पेठा भोग लेकर गए यात्रा संयोजक प्राचीन पेठा के स्वामी राजेश अग्रवाल ने बताया कि हर कोई भोग के दर्शन के लिए आतुर दिख रहा है। पांच घंटे में इटावा तक पहुंच पाए है, इससे लोगों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार को पूजा अर्चना कर मंदिर के व्यवस्थापकों को पेठा भोग सौंप दिया।

सोने और चांदी का वर्क लगाया सजाया

पेठे को थालों में रखकर उस पर सोने, चांदी के वर्क लगाकर सजाया गया है। उसके ऊपर पन्नी चढ़ा दी गई है, जिससे कोई अशुद्धि न हो। वाहन रूपी रथ को एलईडी से सजाया गया है।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: सपा-रालोद गठबंधन; RLD के खाते में UP की ये महत्वपूर्ण सीट, पश्चिम यूपी में भाजपा की चुनौती बढ़ा सकता है गठजोड़!

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि हर राम भक्त में उत्साह है। वे अपनी क्षमता अनुसार योगदान देना चाहता है। व्यापारी पूरी क्षमता से ऐतिहासिक दिन को खास बनाने में जुटे हैं। सभी लोग 22 को घर-घर, दुकानों में दीप जलाकर उत्सव मनाएं।

ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: 24 घंटे में तेजी से बदलेगा यूपी का मौसम, अयोध्या में भीषण सर्दी, श्रीनगर जैसा मेरठ में तापमान, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

मेवा, मिठाई से सजी गदा आकर्षण का केंद्र

नूरी दरवाजा में व्यापारियों द्वारा तैयार किए गए रथ पर रखा पेठे का छप्पन भोग रथ को अयोध्या भेजा गया है l 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें