Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP Mission 2024: आलाकमान का आदेश, जीत की राह तय करनी है तो इन दो जरूरी चीजों पर रखना होगा फोकस

BJP Mission 2024 मतदाता सूची परिसीमन पर रखें निगाहें जीत की तय करेगा राहें। भाजपा ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जुड़वाएं उनको सरकार की योजनाएं बताएं। रखी जाएगी प्रशासनिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 16 Sep 2022 12:52 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने आगरा में मिशन 2024 के अन्तर्गत निकाय चुनावों के लिए कसी कमर।

आगरा, अंबुज उपाध्याय। भाजपा मिशन-2024 की तैयारियाें के लिए किलेबंदी कर रही है, तो निकाय चुनाव की तैयारियां में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। संगठनात्मक कार्यो के माध्यम से हर वर्ग में पकड़ को और मजबूत करने की योजना है, तो प्रशासनिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। इसके लिए परिसीमन से लेकर मतदाता सूची और मतदान स्थल सभी के निर्धारण प्रक्रिया पर भी निगाह रखनी है। नए मतदाताओं को सूची में जुड़वाना है तो अगर कोई विपक्षी परिसीमन में गड़बड़ी कराने का प्रयास करता है, तो उस पर तत्काल आपत्ति लगाई जानी है।

भाजपा नेतृत्व ने संगठन को जिम्मेदारी दी है कि वार्ड परिसीमन का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसी के दबाव में या विपक्षी दल अपने प्रभाव से कोई गड़बड़ी न करा ले इस पर सीधे निगाह रखें। हमें कोई विवाद नहीं करना है, अगर गड़बड़ी हो तो प्रकाशन के समय निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति लगाई जाए। इसके साथ ही मतदाता सूची पुनिरीक्षण कार्य में अधिक से अधिक युवाओं के नाम जुड़वाएं और उनको पार्टी के रीति-नीति भी समझाएं। युवाओं से लेकर विभिन्न वर्ग के लिए चल रहीं सरकार की योजनाओं से उनको अवगत कराएं। इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी, उनमें पार्टी के प्रति सकारात्मक भाव भी पैदा होगा। इसके साथ ही मतदान स्थल के निर्धारण के समय भी सतर्कता बरती जाए। कई बार ऐसा होता है, मतदान केंद्र बहुत दूर बना दिए जाते हैं। ऐसा नहीं होने देना है। मतदाताओं को मुश्किल झेलनी पड़ती है और बाद में इसमें बदलाव कराने में अड़चने आती हैं, इसलिए पहले से ही हमें निगाह रखनी होगी।

युवाओं के अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए संगठन कार्य कर रहा है और उनको पार्टी से भी जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही परिसीमन प्रक्रिया पर भी पूरी निगाह रखी जा रही है।

गिर्राज कुशवाह, जिलाध्यक्ष, भाजपा