Move to Jagran APP

Yamuna Express Way पर हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार, कई घायल

Accident At Yamuna Expressway थाना खंदौली क्षेत्र में हुआ हादसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला। बस में सवार थी 40 सवारियां। हादसे का कारण तलाश रही पुलिस। बिहार से दिल्ली जा रही थी बस।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 06 May 2023 11:51 AM (IST)
Hero Image
बिहार से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाला क्रॉस करने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।

आगरा, जागरण टीम। आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में हुआ। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। बस के अंदर से सवारियों को निकालने के लिए स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर छलेसर चौकी की पुलिस सबसे पहले पहुंची और सभी घायलों को निकालने में लोगों की मदद की। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।