Move to Jagran APP

यमुना में डूबे किशोरों में से दो के शव मिले, एक की तलाश जारी

आगरा के एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी के हैं बच्‍चे। छह बच्‍चे गए थे नहाने। तीन को लोगों ने बचाया एक की तलाश में देर शाम तक जुटी रही गोताखोरों की टीम।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Fri, 03 May 2019 08:28 PM (IST)
Hero Image
यमुना में डूबे किशोरों में से दो के शव मिले, एक की तलाश जारी
आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना में शुक्रवार दोपहर नहाने पहुंचे छह किशोर नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तीन बच्‍चों को बचा लिया। जबकि दो किशोराेें की डूबने से मौत हो गई, उनका शव बाहर निकाल लिया गया है। एक की तलाश में गोताखोरों की टीम देर शाम तक जुटी रही।
थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी में यमुना में ये सभी किशोर दोपहर लगभग 12 बजे नहाने पहुंचे थे। इनमें एत्मादुद्दौला के नगला छदामी निवासी भोला (14) पुत्र जनक सिंह, प्रिंस (14) पुत्र सुभाष, रामजाने (11) पुत्र जगदीश, भानु (10) पुत्र अनिल कुमार, सनी (14) पुत्र चंद्र किशोर और नगला बिहारी निवासी छुट्टन (12) पुत्र जनक सिंह शामिल थे। गहरे पानी मे जाने के बाद ये सभी डूब गए। किनारे पर मौजूद लोगों ने शोर सुनकर भोला, प्रिंस, रामजाने को बचा लिया। जबकि छुट्टन, भानु और सनी डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से सनी का शव बरामद कर लिया। शाम लगभग चार बजे छुट्टन का शव भी ढूढ़ निकाला गया। भानु की तलाश जारी है। शाम सात बजे तक उसकी खोजबीन जारी थी।
मौके पर बड़ी संख्‍या में क्षेत्रीय नागरिक भी जमा थे। पुलिस फोर्स डटी थी। विधायक रामप्रताप सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए और पीडि़त परिवारों काेे सात्‍वंना प्रदान की।

घरों में मचा कोहराम
सनी, छुट्टन और भानु के घर पर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर प्रिंस और रामजाने को जब निकाला गया था तो वे भी बेहोशी की हालत में थे। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।