Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Christmas 2023: मार्केट में डिजाइनर केक की डिमांड, इस बार संता क्लाज केक और संता मिनी केक की मांग बढ़ी

Christmas 2023 क्रिसमस पर संता क्लाज केक और संता मिनी केक की डिमांड बढ़ी है। करीब दो हजार किलो आर्डर आ गए हैं। 18 दिसंबर से शुरू हुआ प्लम केक आर्डर। बच्चों को भा रहे अधिक भा रहे डिजाइनर केक। क्रिसमस पर एक दूसरे को केक देने का रिवाज भी मसीही समुदाय में है। इसलिए घर पर भी मेवे के केक बनाए जा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 11:01 AM (IST)
Hero Image
Christmas 2023: क्रिसमस पर संता क्लाज केक और संता मिनी केक की डिमांड

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News, Christmas 2023 क्रिसमस पर बनने वाला खास केक त्योहार के उत्साह को बढ़ाता है। इस दिन न सिर्फ केक खाया जाता है बल्कि दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों में तोहफे के तौर पर दिया भी जाता है।

मसीही समुदाय के लोगों ने केक के आर्डर देने शुरू कर दिए हैं। बेकरी संचालकों की मानें तो विभिन्न वजन, आकार के करीब दो हजार किलो केक बनाए जाएंगे। इसके अलावा घरों में भी दो से लेकर दस किलो तक के विशेष केक तैयार किए जाएंगे। इनके आर्डर अभी से मिलने लगे हैं। एक हजार किलो तक अभी बेकरियों में आर्डर आ गए हैं।

डिजाइनर केक अधिक भा रहे

प्लम केक की डिमांड तो रहती ही है, लेकिन अब बच्चों को डिजाइनर केक अधिक भा रहे हैं। ऐसे में संता क्लाज केक और संता मिनी केक खूब की एडवांस बुकिंग जारी है।

Read Also: Weather Update: शीतलहर की चपेट में आगरा, बढ़ी गलन और तापमान में गिरावट, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

दिखने लगी क्रिसमस की रौनक

क्रिसमस के आने पहले ही चर्च और शहर में क्रिसमस की रौनक दिखाई देने लगी है। चर्च में विशेष प्रार्थनाएं और बाइबिल का पाठ हो रहा है। इन सबके बीच घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। संजय प्लेस स्थित कई बेकरी को केक बनाने का आर्डर मिल चुका है। बेकरी संचालकों ने बताया कि 18 दिसंबर से सिर्फ आर्डर का ही केक बनाने का काम शुरू हो गया है।

Read Also: Taj Mahal: क्रिसमस पर लांग वीकेंड, छुट्टियों का मजा किरकिरा न कर दे ताजमहल की बिगड़ी व्यवस्था, पहले से करिए ये इंतजाम

खुशियां लेकर आता है क्रिसमस

संजय प्लेस स्थित इमैनुअल ल्याल बताते हैं कि क्रिसमस प्रभु यीशु के आने की खुशियां लेकर आता है। इसीलिए क्रिसमस पर खास रूप से केक काट खुशियां बांटते हैं। केक एक दूसरे को मिठास बांटने का संदेश देता है। क्रिसमस पर बनने वाले केक की बात ही अलग होती है। क्योंकि उसमें सभी तरह के मेवे डाले जाते हैं।

इन केक की है डिमांड

प्लम केक, चाकलेट बार केक, थीम बेज्ड केक, चाकलेट कैंडिड, स्नो मिनी केक, संता मिनी केक, संता क्लाज केक, स्नो फ्लेक केक, रेन डीर केक को तैयार किया गया है। सभी केक सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक मिल रहे हैं। सभी के वजन के अनुसार दाम हैं।

'क्रिसमस के लिए आर्डर बुक किए जा रहे हैं। अभी तक एक हजार किलो की तैयारी हो चुकी है। क्रिसमस आते-आते दो हजार किलो तक केक की बिक्री हो जाएगी।'- वेद धर, संचालक, एमकाप केक, संजय प्लेस

'बच्चों को डिजाइनर केक अधिक पसंद आ रहे हैं। उनकी डिमांड के अनुसार माता-पिता केक बुक कर रहे हैं। सभी केक वजन के अनुसार अलग-अलग दाम हैं।'- इजहार अहमद, संचालक, लवली बेकरी, सदर बाजार