Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Winter Life Style: फैशन के साथ आराम भी, हरे, नीले और लाल लोफर्स बने आगरा के युवाओं की पसंद

Winter Life Style डेनिम लोफर्स भी है डिमांड में स्टाइल के साथ ही आराम भी है जरूरी। युवाओं को पसंद है लैदर लोफर्स भी हर ड्रेस के साथ लगते हैं अच्छे। सदर राजामंडी कमलानगर और संजय प्लेस की दुकानों पर लोफर्स आसानी से मिल जाते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Wed, 23 Dec 2020 03:36 PM (IST)
Hero Image
डेनिम लोफर्स भी है डिमांड में, स्टाइल के साथ ही आराम भी है जरूरी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्दी हो गर्मी का मौसम, आज के युवाओं के लिए फैशन के साथ आराम बहुत मायने रखता है। आज के समय में युवा स्टाइल के साथ ही कंफर्ट को भी तवज्जो देता है, इसलिए शूज, स्नीकर के साथ ही अब लोफर्स भी की भी काफी मांग बढ़ी है। काले और भूरे रंग के अलावा लाल, पीले और नीले रंग के लोफर्स युवाओं को खासे पसंद आ रहे हैं।

कुछ साल पहले तक एेसा माना जाता था कि लोफर्स सिर्फ लड़के ही पहनते हैं। बिना फीते के इन जूतों को लड़के काफी पसंद भी करते हैं। पर समय के साथ बदलाव हुआ और बाजार में लड़कियों के लिए भी लोफर्स आने लगे। लड़कियों के लोफर्स की डिजायन थोड़ी अलग होती है।यह पोइंटेड होने के साथ ही हील वाले भी होते हैं।बाजार में कई डिजायन के लोफर्स उपलब्ध हैं। किसी में हील होती है तो कुछ बिल्कुल फ्लैट होते हैं। इसके अलावा ऊपर का डिजायन भी अलग-अलग होता है। आजकल कुछ लोफर्स में प्रिंटेड पैच या कढ़ाई भी होती है।सबसे ज्यादा लैदर के लोफर्स पसंद किए जाते हैं।इसके अलावा अब डेनिम लोफर्स भी अलग लुक के कारण युवाओं को पसंद आ रहे हैं।

शहर में सदर, राजामंडी, कमलानगर और संजय प्लेस की दुकानों पर लोफर्स आसानी से मिल जाते हैं।इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है। राजामंडी में जूते की दुकान के संचालक राजीव ने बताया कि लड़कियां हो या लड़के सभी को आजकल डेनिम लोफर्स चाहिए। सफेद हील वाले अलग-अलग रंगों के लोफर्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।सदर की दुकान से अपने लिए लोफर्स खरीद रही नेहा का कहना था कि लोफर्स स्टाइल के साथ ही आरामदायक भी हैं। यह हर ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर