Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के आरोपों ने मचाई खलबली; कहा- जनता ने दिया भरपूर साथ, प्रशासन ने हराया

Agra News In Hindi फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार चुनाव हार गए। लेकिन उन्होंने इसके लिए जनता का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता ने उनका भरपूर साथ दिया तभी उन्हें चार लाख से अधिक वोट मिले। लेकिन प्रशासन ने उन्हें हराया है। वे घर घर जाकर लोगों काे धन्यवाद देंगे।

By Ambuj Upadhyay Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 11 Jun 2024 10:53 AM (IST)
Hero Image
UP Politics: जनता ने दिया साथ प्रशासन ने हराया, घर जाकर देंगे धन्यवाद

जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामनाथ सिकरवार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि जनता ने भरपूर साथ दिया है। तभी चार लाख से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। वहीं प्रशासन ने 19 वें चक्र के बाद से मतगणना में हौच पौच शुरू कर दी।

नौ मशीनें चली भी नई, जिनकी पर्चियों से गिनती हुई। दोनों ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। सिकरवार ने कहा कि वे दस्तावेज जुटा रहे हैं और न्यायालय की शरण लेंगे। नेतृत्व स्तर से भी इस दिशा में कार्य हो रहा है।

एक प्रेस वार्ता में रामनाथ सिकरवार और अरुण शर्मा ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में हमें पूरा समर्थन मिला है। हर वर्ग के लोगों ने जमकर वोट दिए हैं। प्रशासन स्तर पर जो गड़बड़ी हुई है इसके लिए संघर्ष होगा। वहीं जिस जनता ने भरपूर स्नेह दिया है उसके लिए पार्टी और प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में मंगलवार से धन्यवाद यात्र के माध्यम से पहुंच धन्यवाद देगी।

ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: मुश्किल में फंसे कैराना की सांसद इकरा हसन के समर्थक, पुलिस के सामने किया था ऐसा काम कि अब भागने पर...

फतेहपुर सीकरी से होगी शुरुआत

रामनाथ सिकरवार ने कहा, कि फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत होगी। इसके बाद आगरा ग्रामीण, फतेहाबाद, बाह और अंतिम दिन 15 जून को खेरागढ़ में यात्रा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ेंः यूपी वेस्ट में हार के बाद भाजपा में पड़ी फूट; संजीव बालियान-संगीत सोम की तल्खी बढ़ने से चढ़ेगा सियासी पारा

सभी सीटाें पर जाएगी धन्यवाद यात्रा

शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश में 17 सीटें पर चुनाव लड़ी है। उन सभी सीटों पर पार्टी संगठन और प्रत्याशी जाकर जनता का धन्यवाद जताएगी। इसमें हार और जीत वाली दोनों सीटें सम्मिलित हैं।

इस दौरान सत्यप्रकाश शर्मा, अनिल विद्यौलिया,कमलेश मिश्रा, विष्णु शर्मा, बुरहान, हेमंत चाहर, डा. संतोष चौरसिया, ताहिर हुसैन, नरेश, सत्येंद्र दुबे, यशपाल राना, सुरेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।