Move to Jagran APP

Cruelty With Goat : ताजनगरी आगरा में युवकों ने बकरी को जबरन शराब पिलाकर वीडियो किया वायरल, पशु क्रूरता में केस दर्ज

Cruelty With Animals शराब पिलाने के बाद बकरी को छोड़ दिया। इस करतूत को उन्हीं के साथी ने अपने मोबाइल पर वीडियो में कैद कर लिया। उसने बकरी को शराब पिलाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 12:50 PM (IST)
Hero Image
Cruelty With Goat : बकरी को जबरन शराब पिलाकर वीडियो किया वायरल, पशु क्रूरता में केस दर्ज
आगरा, जेएनएन। Cruelty With Goat :विश्व को प्रेम का बड़ा संदेश देने वाले आगरा में लोग उसका नाम बदनाम करने में लगे हैं। प्रेम की नगरी आगरा (Agra) में कुछ युवकों ने बीते दिनों बकरी को शराब (Liquor To Goat) पिलाने के बाद उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

ताजनगरी आगरा के थाना एत्मादपुर के सवाई गांव में बीते दिनों कुछ 'बहादुर' युवकों ने बेजुबान बकरी के साथ क्रूरता की। तीन-चार युवकों ने रस्सी से बंधी बकरी को पकड़कर उसको शराब पिला दी। इन सबके ने उसका मुंह दबाकर खोला फिर शराब उड़ेल दी। अपने इस बहादुरी भरे कारनामे का इन सभी ने वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। भीम जादौन और उसके साथियों की इस करतूत के वायरल होते ही थाना एत्मादपुर के पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

भीम जादौन और उसके चार से पांच साथियों ने एक बकरी को पकड़ा और उसके मुंह में जबरन शराब डाली। इन सभी ने शराब पिलाने के बाद बकरी को छोड़ दिया। इस करतूत को उन्हीं के साथी ने अपने मोबाइल पर वीडियो में कैद कर लिया। उसने बकरी को शराब पिलाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपी अभी भी फरार हैं। बकरी को जबरन शराब पिलाने के मामले में केस दर्ज होने के बाद गांव में भी लोग इन सभी की निंदा में लगे हैं।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।