Move to Jagran APP

गाजियाबाद की डांसर से आगरा में दुष्कर्म प्रकरण; फ्लैट नंबर 107 में क्या हुआ युवती के साथ ? खुलेंगे कई रहस्य

फ्लैट में बंधक बनाकर गाजियाबाद की डांसर युवती से तीन दिन तक दुष्कर्म किया गया। घिनाैने काम में आरोपित विनय की पत्नी ने साथ दिया। युवती को देह व्यापार में धकलने के लिए दबाव बनाया गया। किसी तरह दंपती के चंगुल से भागकर युवती पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने विनय को जेल भेजा है। वहीं उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 14 Oct 2024 08:06 AM (IST)
Hero Image
Agra News: खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: गाजियाबााद की पेशेवर डांसर को बंधक बना दुष्कर्म करने वाले आरोपित उसकी पत्नी के माेबाइल की पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। आरोपितों की कॉल डिटेल से कई राज खुल सकते हैं। आशंका है कि दंपती ने कई लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा रखा था।

आज पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी। फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट (ताजगंज) के फ्लैट संख्या 107 में गाजियाबाद की युवती तीन दिन बंधक बनाकर आरोपित विनय ने उससे दुष्कर्म किया।

देह व्यापार का दबाव बना रहे थे दंपती

विनय गुप्ता उसकी पत्नी मीरा द्वारा देह व्यापार का दबाव बनाया जा रहा था। युवती शुक्रवार रात चंगुल से भागकर थाने पहुंची थी। पुलिस को बताया कि वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी। एक सप्ताह पहले आगरा के विनय गुप्ता ने फोन पर संपर्क किया। कहा कि सितारा होटल समेत चार जगह बड़े इवेंट करा रहे हैं। जिसमें डांसर की जरूरत है। वह आठ अक्टूबर को बुलावे पर आगरा आई थी।

विजय को जेल भेजा, पत्नी की तलाश जारी

इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपित विनय और उसकी पत्नी के विरुद्ध दुष्कर्म और आपराधिक षड़यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विनय गुप्ता को जेल भेजा गया है। विनय ने बताया कि उसने छह महीने पहले फ्लैट किराए पर लिया था। विनय और मीरा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पीड़ित डांसर के आज कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विदेशों में भी कर चुकी है शो

डांसर ने पुलिस को बताया कि इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालद्वीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है।

महिलाओं ने युवती को लात-घूंसों और डंडे से पीटा

कॉलोनी में सरेआम गंदा पानी डालने का विरोध करने पर महिलाओं ने युवती को लात-घूंसों और डंडे से बेरहमी से पीट दिया। रविवार रात को पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। मामले में पुलिस ने चार महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

युवती के साथ मारपीट करतीं महिलाएं

शास्त्रीपुरम की है घटना

प्रसारित वीडियो ए-ब्लाक शास्त्रीपुरम का है। आरती भदौरिया शनिवार सुबह 10:30 बजे मंदिर से पूजा करके घर आ रही थीं। आरती ने बताया कि घर के पास पड़ोस में रहने वाली सीमा ने उस पर गंदा पानी फेंक दिया। विरोध करने पर सीमा ने पड़ोस की महिलाओं मीनू, मानसी और सोनम को बुला लिया। महिलाओं ने उसे दबोच लिया। उसे जमीन पर गिराकर डंडों से पीट दिया। उसने चंगुल से बचकर भागने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ेंः Gangajal Crisis In Meerut: आज से नहीं आएगा गंगाजल, पांच लाख की आबादी होगी प्रभावित; नलकूपों के भरोसे जलापूर्ति

संबंधित खबरः क्लब में नौकरी लिए आगरा बुलाई डांसर से दुष्कर्म; पत्नी ग्राहकों को परोसने चली तो फ्लैट से कूदकर भागी युवती

महिलाओं ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। उसके बाल पकड़कर घसीटा, जमीन पर डालकर पिटाई करती रहीं। वह मदद गुहार लगाती रही, महिलाओं की दबंगई के चलते कोई बचाने नहीं आया। पिटाई इंटरनेट मीडिया में 1:44 और तीन मिनट के वीडियो प्रसारित हुए हैं।

इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सीमा,मीनू, मानसी और सोनम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें