Move to Jagran APP

Deputy CM Brajesh Pathak की आगरा की इमरजेंसी में, “इमरजेंसी विजिट”, 10 मिनट में टटोली व्यवस्थाओं की नब्ज

Deputy CM Brajesh Pathak डाक्टरों ने किया डिस्चार्ज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भर्ती कराया अर्धनग्न मरीज। मथुरा से लौटते समय एसएन इमरजेंसी पर निरीक्षण के लिए रुके उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। 10 मिनट रहे व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Sun, 15 May 2022 02:14 PM (IST)
Hero Image
Deputy CM Brajesh Pathak: शनिवार को मथुरा से लौटते वक्त उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया एसएन का निरीक्षण।

आगरा, जागरण संवाददाता। मथुरा से लौटते समय शनिवार शाम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एसएन इमरजेंसी में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। 10 मिनट में व्यवस्थाएं टटोली, इमरजेंसी के बाहर बैठे अर्धनग्न मरीज से पूछने लगा। मरीज ने शिकायत की, डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया, उन्होंने मरीज को दोबारा भर्ती कराया। व्यवस्थाएं सुधारने, कालेज में सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

शाम 6.45 बजे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी के बाहर अर्धनग्न हालत में महेश शर्मा निवासी जगदीशपुरा मरीज ने कहा कि उसे भर्ती नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को भर्ती किया था, शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया। भर्ती नहीं कर रहे हैं, उन्होंने इमरजेंसी मेडिसिन इंचार्ज डा. चंद्रप्रकाश से मरीज को भर्ती न करने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि मरीज को क्रोनिक अल्कोहलिक लिवर डिजीज है। इसमें लंबे समय तक दवाएं लेनी होती है, मरीज घर पर दवाएं ले सकता है इसलिए डिस्चार्ज कर दिया था। उन्होंने मरीज को भर्ती करा दिया। यहां खड़े तीमारदारों से पूछा कि मरीजों को इलाज मिल रहा है। उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया।

इसके बाद प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता के साथ इमरजेंसी के ट्राएज एरिया में पहुंचे। यहां 17 मरीज भर्ती थे, उनके इलाज और दवाओं के बारे में पूछा। इमरजेंसी से बाहर आने पर सीवर का काम चल रहा था, प्राचार्य ने बताया कि सीवर की समस्या थी उसका निस्तारण कराया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यवस्थाएं सुधारने और एसएन में सुधार के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा। 10 मिनट निरीक्षण करने के बाद वे चले गए।

11 बजे से बैठे हैं

इमरजेंसी में घुसते ही उप मुख्यमंत्री को कुछ लोग दिखाई दिए, उनसे पूछा कि कैसे आए हो। वे समझ नहीं पाए, उनका मरीज भर्ती था। उन्होंने कहा कि कोई डाक्टर है, प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता आ गए, उन्होंने इमरजेंसी मेडिसिन इंचार्ज को बुलाया। पूछताछ में पता चला कि वह तीमारदार है, उनका मरीज भर्ती है। बताया कि 11 बजे भर्ती किया था।

कुछ देर रुकते तो सामने आती खामियां

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ट्राएज एरिया से ही चले गए, वे एसएन में कुछ देर रुकते। मरीजों से दवाओं के बारे में पूछते तो तमाम खामियां सामने आ जाती। जिसके कारण मरीजों को परेशानी होती है।

इमरजेंसी में पर्चे के लिए तीन काउंटर बनाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री निरीक्षण के दौरान पर्चे बनाने वाले काउंटर पर पहुंचे, यहां दो काउंटर थे। उन्होंने काउंटर की संख्या दो से बढ़ाकर तीन करने के निर्देश दिए हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें