Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2022: दीपावली पर सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चला सकेंगे ताजनगरीवासी, बिक्री का समय भी तय

Diwali 2022 रात से आठ बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे। अस्थाई आतिशबाजी के 22 से 24 अक्टूबर के लिए अस्थायी पटाखों की बिक्री के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। हरित पटाखों के बिक्री का समय सुबह दस बजे से रात्रि आठ बजे तक निर्धारित किया गया।

By Rajeev SharmaEdited By: Tanu GuptaUpdated: Tue, 18 Oct 2022 05:57 PM (IST)
Hero Image
दिवाली पर रात आठ से दस बजे तक ही चलेंगे पटाखे।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर पटाखे चलाने का अलग ही क्रेज होता है। बच्चों से लेकर बड़े तक सब घंटों पटाखे चलाना चाहते हैं। मगर, ताजनगरीवासी ऐसा नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चलाने की अनुमति दी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Agra News: विद्युत विभाग का लाइनमैन पांच हजार रुपये रिश्चत लेते रंगे हाथ पकड़ा, अब तक 30 पहुंच चुके हैं जेल

रात आठ से दस बजे तक गूंजेगी पटाखाें की आवाज

एडीएम सिटी/प्रभारी अधिकारी आयुध अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष 24 अक्टूबर को दिपावली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। एक दिसंबर 2020 के एनजीटी और 23 जुलाई 2021 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत जिले में हरित पटाखों की बिक्री निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनुमन्य की गई है। उन्होंने बताया कि आदेशों के अंतर्गत आगरा में अस्थाई आतिशबाजी के 22 से 24 अक्टूबर के लिए अस्थायी पटाखों की बिक्री के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। हरित पटाखों के बिक्री का समय सुबह दस बजे से रात्रि आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही लोग रात्रि आठ बजे से रात्रि दस बजे तक पटाखे चला सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः Agra News: निर्वाचन कार्यालय ने नाम से हटा दिया 'राम', 97 बार चुनाव लड़ चुके हसनूराम ने लड़ी लंबी लड़ाई

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें