Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2022: घर में आ जायेगी खुशहाली अगर हर दिशा रोशन होगी वास्तु वाली, इस दिवाली सजाएं घर इन 6 टिप्स के साथ

Diwali 2022 पंचोत्सव के लिए लोग घरों को सजाते हैं दीपमालिका संग रंग बिरंगी लाइटों के साथ। चारों दिशाें के होते हैं अपने अलग रंग। दिशा के अनुसार सजाएं अपने घर का हर कोना। दीपावली पर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सज्जा करने से होती है सुख की वर्षा।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Tue, 18 Oct 2022 04:21 PM (IST)
Hero Image
इस दीपावली घर हर कोना रोशन करें वास्तु के अनुसार।

आगरा, तनु गुप्ता। रोशनी का जगमगाता त्योहार है दीपावली। पंचोत्सव के दौरान जैसे हर घर दीपों की रोशनी से झिलमिलाता है। रामायण काल से दीपों की श्रृंखला सजाने की परंपरा चली आ रही है लेकिन इस परंपरा में थोड़ा बदलाव व्यस्तता और बजट के कारण अब हो चुका है। दीपमालिकाएं तो सजती हैं लेकिन साथ ही इलैक्ट्रिक झालरों के साथ भी घरों को लोग सजाते हैं। सजावट के इस समय में कुछ विशेष बातें भी हैं जिन्हें ध्यान में रखने से लक्ष्मीजी का वास घर परिवार में बना रहता है।

आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार दीपावली रोशनी का त्योहार है। इस त्योहार में हमारी यह कोशिश रहती है कि हम घर के हर कोने को रोशन कर दें। पहले जमाने में लोग घर रोशन करने के लिए दीपक का प्रयोग करते थे, किंतु आज के समय में लोगों की इस भाग दौड़ वाली इस लाइफ स्टाइल के चलते, रोशनी के लिए आर्टिफिशियल लाइट का प्रयोग करते हैं। मार्केट में अनेकों रंग के लाइट्स मौजूद हैं लेकिन अगर हम विवेक पूर्वक लाइट के रंगों का चयन करें तो ना केवल हमारा घर जगमगा उठेगा अपितु हमारे घर में सुख व समृद्धि आएगी।

यह भी पढ़ेंः Agra News: सुबह होते ही वो निकल पड़ती है जिगर के टुकड़े की तलाश में, पढ़ें एक मां की दास्तां

जैसी दिशा वैसे रंग

1- घर की पूर्व दिशा में हरे रंग की लाईट का प्रयोग करें। इस दिशा में हरे रंग की लाइट लगाने से हमारा यश सूर्य की भांति हर जगह फैलेगा। अच्छे संपर्क स्थापित होंगे।

2- घर की दक्षिण व दक्षिण पूर्व दिशा में लाल रंग की लाइट का प्रयोग करें। इस दिशा में लाल रंग की लाइट के प्रयोग से दक्षिण से आ रही नकारात्मक ऊर्जा का शमन होकर हमारा ऐश्वर्या व प्रसिद्धि बढ़ेगी। अर्थात हमें नेम और फेम मिलेगा।

3- घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में गुलाबी रंग की लाइट का प्रयोग करें। ऐसा करने से हमारे रिश्ते में मिठास आएंगी। घर के मालिक का मन व ह्रदय शांत व स्थाई रहेगा।

4- घर की पश्चिम व उत्तर पश्चिम दिशा में सफेद रंग की लाइट का प्रयोग करें। इस दिशा में सफेद रंग की लाइट लगाने से घर में रह रहे बच्चों की प्रगति होगी व हमारे ड्रीम्स को नए पंख मिलेंगे अर्थात नई ऑपरच्यूनिटीस आएंगी।

5- घर की उत्तर दिशा में नीले रंग की लाइट का प्रयोग करें। धन के देव कुबेर प्रसन्न होकर, हमारी आय में वृद्धि कराएंगे। साथ ही घर में रह रहे सभी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

6- घर की उत्तर पूर्व दिशा में हरे या नीले रंग की लाइट का प्रयोग करें। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों का मन शांत रहेगा। कोर्ट कचहरी व लीगल केसेस में आपकी जीत होगी।

यह भी पढ़ेंः Pushya Nakshtra 2022: कार्तिक मास में पुष्य नक्षत्र, खास है ये संयोग, सोना खरीदना माना जाता है शुभ

आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें