Move to Jagran APP

Diwali 2024: 31 अक्‍टूबर या एक नवंबर... कब मनाई जाएगी दीपावली, पढ़ें क्‍या कहता है नीमच पंचांग?

Diwali 2024 दीपावली 2024 की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाए जाने का विधान है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने की बात कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि विद्वानों का इस बारे में क्या कहना है।

By sumit kumar dwivedi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 25 Oct 2024 04:09 PM (IST)
Hero Image
Diwali 2024: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाए जाने का है विधान। प्रतीकात्‍मक
जागरण संवाददाता, आगरा। Diwali 2024: दीपावली प्रदोषव्यापिनी अमावस्या में मनाई जाती है। इसमें उदया तिथि का कोई लेना देना नहीं होता है। अमावस्या की शुरुआत 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के साथ ही प्रदोष काल हो रहा है, जो एक नवंबर को शाम 6:16 बजे तक है। इसलिए अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर मानी जाएगी।

पंचांग की गणना के मुताबिक दीपावली का पर्व हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाने का विधान होता है। श्रीराम 14 वर्षों का वनवास काट अमावस्या की रात लौटे थे।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: अक्‍टूबर में चार बार दाम बढ़ने के बाद भी धनतेरस पर होगी धनवर्षा, उत्‍तराखंड में ज्वैलरी बुकिंग शुरू

इस दिन होगी अमावस्‍या तिथि की शुरुआत

इस वर्ष 31 अक्टूबर को दोपहर तीन बजकर 52 मिनट से अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी और समापन एक नवंबर को शाम पांच बजकर 5:45 मिनट को होगा। ऐसे में अमावस्या की तिथि के आधार पर विद्वान दीपावली 31 अक्टूबर को मनाने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं कुछ एक नवंबर दीपावली मनाए जाने की बात कह रहे हैं।

काशी में पंचांग विद्या और वैदिक ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए। व्यापक चर्चा और विश्लेषण के बाद जनता में व्याप्त भ्रम और असमंजस को खत्म किया। घोषणा की कि पूरे देश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: दसवीं की टॉपर छात्रा का अपहरण कर रचाई शादी, लगातार करता रहा दुष्कर्म; गर्भवती होने पर पीटा

वहीं, आगरा में विद्वान नीमच पंचांग के अनुसार दीपावली पर्व एक नवंबर को मनाने की बात कह रहे हैं। बता दें कि दीपावली की तिथि को लेकर लोग 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दीपावली मनाए जाने को लेकर असमंजस में थे।

विद्वानों की बात

31 अक्टूबर को चतुर्दशी में अमावस्या है इसलिए वह मान्य नहीं है। एक नवंबर को सूर्योदय में अमावस्या आने के कारण अमावस्या पूर्ण रूप से मानी जाएगी।- अमित शर्मा, महंत, कामाख्या देवी मंदिर

विद्वानों ने 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार मनाने की बात कही है। नीमच पंचांग के अनुसार दीपावली पर्व मन:कामेश्वर मठ में एक नवंबर को मनाया जा रहा है। सभी भक्त अपने गुरुस्थान के अनुसार मना सकते हैं।- योगेश पुरी, महंत, श्री मन:कामेश्वर मंदिर

31 नवंबर को भी पूजा करने का योग है और एक नवंबर को भी है। भक्त अपनी सहूलियत के अनुसार पूजन कर सकते हैं। नीमच पंचांग के अनुसार एक नवंबर को पूजन शाम 5:45 बजे तक होगा।- कपिल नागर, महंत, बल्केश्वर मंदिर

भगवान राम अयोध्या अमावस्या की रात लाैटे थे। अमावस्या तिथि 30-31 अक्टूबर की रात से लग रही है। अयोध्या और सालासर बालाजी में सभी भक्त 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। - गोविंद गुरु, महंत, लंगड़े की चौकी मंदिर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।