Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali Decoration: कुछ अलग हटकर सजाना चाहते हैं अपना घर, लकड़ी की आकृतियों से बने वंदनवार द्वार पर लगेंगे खास

Diwali Decoration दीपावली पर सजावटी आयटमों की हो रही खरीदारी। रेडीमेड रंगोली और ब्रास आयटम भी किए जा रहे पसंद। इसके अलावा राजस्थानी वंदनवार की वैरायटी महिलाओं को पसंद आ रही है। इनकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है।

By Prabhjot KaurEdited By: Prateek GuptaUpdated: Tue, 18 Oct 2022 08:31 PM (IST)
Hero Image
Diwali Decoration:दीपावली के लिए बाजार में आकर्षक वंदनवार उपलब्ध हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर कपड़े, मिठाइयां, दीपक, रंगोली जितने जरूरी हैं, उतना ही जरूरी है वंदनवार। इसके बाद दीपावली पर घर की सजावट अधूरी है। इस साल दीपावली पर लकड़ी से बनी कमल, गाय और गणेश के वंदनवार की खासी मांग है। इसके साथ ही इस साल रेडीमेड रंगोली, ब्रास आयटम भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। हस्तनिर्मित वंदनवार तैयार करने वाली सुमन फौजदार ने बताया कि इस साल लकड़ी से अलग-अलग शेप यानी आकृतियों से बने वंदनवार काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा राजस्थानी वंदनवार की वैरायटी महिलाओं को पसंद आ रही है। इनकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है।

ये भी पढ़ेंः दीपावली पर सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चला सकेंगे ताजनगरीवासी, बिक्री का समय भी तय

वंदनवार भी कई तरह की

आर्टिफिशियल फूलों से वंदनवार तैयार करने वाली संगीता ने बताया कि हम सभी उत्पाद हाथ से ही बनाते हैं और लोगों की पसंद का भी ध्यान रखते हैं। जैसे किसी को सिर्फ गुलाब के फूल चाहिए तो हम वैसा भी बनाकर देते हैं। राजामंडी, कमलानगर जैसे बाजारों में घंटी और ऊन से बने वंदनवार मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 150 रुपये तक है। रेडीमेड रंगोली तैयार करने वाली शुचि गोयल ने बताया कि इस रंगोली की खास बात है कि इसे कई सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे रंगोली में भी लड़की की आकृतियों का प्रयोग हो रहा है। इसकी कीमत 800 से 1500 रुपये तक है।

ब्रास के आयटम की डिमांड

ब्रास के बने दीपक, हैगिंग दीपक, दीवार पर टांगने के विभिन्न उत्पाद भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। निधि अग्रवाल ने बताया कि इन उत्पादों को कोलकाता से भी मंगाया जाता है। इसकी कीमत 200 से लेकर चार हजार रुपये तक है। इसके अलावा बाजार में नकली गेंदे और अशोक के पत्ते के वंदनवार भी मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 250 से 1000 रुपये तक है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें