Move to Jagran APP

Diwali की ड्रेस में चार चांद लगाएगा अनारकली सूट, वार्डरोब की पसंद बने ये सूट, प्रिंटेड पैटर्न की डिमांड

Diwali 2022 प्लेन सूट के साथ मनेगी स्टाइल वाली दीपावली। अनारकली सूटों ने महिलाओं के वार्डरोब में ली एंट्री- प्लेन सूट में गोटापट्टी के काम को किया जा रहा पसंद प्लेन फैब्रिक पर गोटापट्टी के काम वाले सूट भी इस दीपावली महिलाएं खरीद रही हैं।

By Prabhjot KaurEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 22 Oct 2022 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 09:08 PM (IST)
Diwali 2022: दिवाली पर स्टाइलिश सूट भी पसंद किए जा रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली जैसे त्योहार पर जहां सबसे बड़ी चिंता घर की साफ-सफाई की होती है, वहीं महिलाएं और युवतियां अपने परिधानों को लेकर भी चिंतित रहती हैं। कई महिलाओं व युवतियों को जहां डिजाइनर परिधान पसंद आते हैं, तो कई ऐसे परिधान पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश भी लगे और उन्हें पहनकर वे घर के काम भी आराम से कर सकें। ऐसी महिलाओं व युवतियों के लिए प्लेन सूट, अनारकली सूट आदि की काफी वैरायटी आई है।

प्रिंटेड पैटर्न में अनारकली सूट पसंद कर रहीं महिलाएं

अनारकली सूट ने एक बार फिर से फैशन ट्रेंड में अपनी एंट्री की है। अनारकली सूट में काटन के प्रिंटेड पैटर्न को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही मैचिंग दुपट्टा भी लिया जा रहा है। इसके अलावा आरगैंजा में फ्लोरल लुक के सूट भी खासे पसंद किए जा रहे हैं। मौसम को दरकिनार करते हुए चिकनकारी ट्रेंड में है। सिर्फ कुर्ता हो या पूरा सूट, चिकनकारी महिलाओं के वार्डरोब में अपनी जगह बना रहा है। प्लेन फैब्रिक पर गोटापट्टी के काम वाले सूट भी इस दीपावली महिलाएं खरीद रही हैं।

लांग कुर्ती के साथ पैंट का भी फैशन

इस साल रेयान के साथ ही सिल्क फैब्रिक में प्लेन सूट के साथ हैवी दुपट्टा बाजारों में खूब बिक रहा है। ताजगंज निवासी बुटीक संचालक अनम ने बताया कि उनके पास प्लेन सूट बनवाने भी कई महिलाएं आई हैं। प्लेन सूट के साथ प्रिटेंड दुपट्टा फैशन में है। कमलानगर में लेडीज वियर का काम करने वाली रीता जैन ने बताया कि लांग कुर्ती के साथ पैंट महिलाएं खरीद रही हैं। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.