Move to Jagran APP

Double Murder In Agra: जमीनी विवाद में आगरा में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की हत्या, फावड़ा व लाठी-डंडाें से हमला

Double Murder In Agra हाईटेंशन लाइन की जमीन को लेकर पिछले पांच वर्षाें से परिवार में विवाद चल रहा है। हर कोई इस जमीन में अपना हिस्सा नहीं चाहता है। मामला मंगलवार को उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब ट्रैक्टर निकालने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। हमलावरों ने घेर कर फावड़ा लाठी और डंडों से पिटाई कर दी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 08 Oct 2024 01:43 PM (IST)
Hero Image
Agra News: दो भाइयों की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: खंदौली के गांव पुरा लोधी में मंगलवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हमला बोलकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के दो अन्य लाेगों को गंभीर घायल कर दिया गया। हत्याकांड के पीछे पांच वर्ष से दोनों पक्ष में चल रहा सवा बीघा खेत का विवाद बताया जा रहा है।

ट्रैक्टर निकालने के लिए हुआ विवाद

घटना सुबह 10 बजे की बताई गई है। पुरा लोधी के रघुवीर अपने बेटे विनय के साथ रिश्तेदार बेताल सिंह के खेत से ट्रैक्टर लेकर निकल रहे थे। उक्त जगह पर चक रोड थी, जिसे बेताल सिंह पक्ष ने जोत दिया था। बेताल के विरोध करने पर रघुवीर सिंह ने बेटे को रास्ता बदल ट्रैक्टर लेकर वहां से भेज दिया। खुद खेत पर ही रुक गए, दोनों में विवाद होने लगा। जिस पर बेताल सिंह पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और फावड़े से रघुवीर पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने सभी को घेर लिया

उनकी चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी सरोज देवी, भाई सत्यपाल और भतीजा देवानंद आदि पहुंच गए। हमलावराें ने उन्हें भी घेर लिया, फावड़े से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। हमले में रघुवीर की मौके पर मृत्यु हो गई। परिवार के लोग और पुलिस घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने सत्यपाल को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर सरोज देवी और देवानंद को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा है।

ये भी पढ़ेंः 'देश में चल रही संविधान खत्म करने वाली सरकार', अलीगढ़ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

ये भी पढ़ेंः UP News: बागपत डीएम-एसपी को थमाई 'Bisleri' जैसी बोतल, अब खाद्य विभाग की कार्रवाई से जिले में मची खलबली

पांच साल से चल रहा है विवाद

हत्याकांड के पीछे पांच वर्ष से चल रहा खेत के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। रघुवीर पक्ष के सत्यवीर और बेताल सिंह ने सवा बीघा खेत पांच वर्ष पहले खरीदा था। खेत से हाईटेंशन लाइन निकलती है। दोनों चाहते थे कि हाईटेंशन लाइन वाला हिस्सा उनके पास नहीं आए। जिसे लेकर उनमें बंटवारा नहीं हो पा रहा था। विवाद चल रहा था। एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें