Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Eid Ul Fitr 2022: मस्जिद ताजमहल सहित इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, नोट कीजिए समय

Eid Ul Fitr 2022 हिलाल कमेटी की बैठक के बाद शहर मुफ्ती ने मंगलवार को ईद मनाने का किया एलान ईद का एलान होते ही सज गए बाजार रात एक बजे तक दुकानों पर जुटी रही खरीददारों की भीड़। लोगों ने जमकर की खरीदारी

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Mon, 02 May 2022 03:04 PM (IST)
Hero Image
Eid Ul Fitr 2022 मंगलवार को ईद मनाई जाएगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ईद मंगलवार को मनाई जाएगी। रविवार को इस्लामिया लोकल एजेंसी की सरपरस्ती में जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी की अध्यक्षता में हिलाल कमेटी की बैठक हुई। शहर मुफ्ती ने एलान किया कि सोमवार को 30 रोजे पूरे हो जाएंगे। रविवार को कहीं भी चांद नहीं देखा गया, इसलिए ईद मंगलवार को मनाई जाएगी। शाम को ईद का एलान होने के बाद बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात एक बजे तक बाजार गुलजार रहे, लोग दुकानों पर जुटे रहे।

रविवार को ईद का चांद नहीं दिखाई दिया

रविवार को ईद का चांद नहीं दिखाई दिया। जिससे मंगलवार को तय हो गया कि ईद मंगलवार को होगी। सोमवार को रमजान के महीने का अाखिरी रोजा है। जिसके चलते रविवार की शाम को ही मंटोला, नाई की मंडी, लोहामंडी, शाहगंज और ताजगंज के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सोमवार को ईद होने की उम्मीद पर दुकानें सज गईं। रविवार को अवकाश होने के चलते इन इलाकों में रात एक बजे तक बाजार गुलजार रहे। लोग खरीददारी करने बाजार में पहुंचते रहे। अधिकांश ने रविवार को रात को ही खरीददारी कर ली।

हिलाल कमेटी की बैठक में यह रहे मौजूद

जामा मस्जिद के इमाम इरफान उल्लाह निजामी, इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी, सचिव आजम मलिक, अशफाक बेग एडवोकेट, अदनान कुरैशी, परवेज आलम, रमीज मलिक, हाजी मुकीम आदि।

मस्जिदों में ईद की नमाज का समय

ईदगाह - 7 बजे

जामा मस्जिद - 7.30 बजे

अकबरी मस्जिद - 8 बजे

दो मीनार मस्जिद - 8.30 बजे

मस्जिद ताजमहल - 8.45 बजे

मस्जिद मोअतमद खां माल का बाजार - 9 बजे

शाही मस्जिद कला साबुन कटरा - 9 बजे

शाही मस्जिद लोहामंडी - 9.15 बजे

मस्जिद सुल्तान परवेज कश्मीरी बाजार - 9.15 बजे

मस्जिद नूरी, नूरी दरवाजा - 9.15 बजे

ऊंची मस्जिद छिली ईट रोड - 9.30 बजे

बाबरी मस्जिद जमनापार - 9.45 बजे

मस्जिद रफीउज्जमां राजामंडी-                   7.30 बजे

मस्जिद जाल फुलट्टी बाजार - 9.15 बजे

नूरी मस्जिद सिकंदरा बाजार - 8.30 बजे

मोहम्मदी मस्जिद, अहमद नगर सिकंदरा मंडी - 8 बजे

मस्जिद नहर वाली सिकंदरा बोदला रोड - 6.55 बजे

शम्सी कालोनी पार्क सिकंदरा - 7 बजे 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर