Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Eid Ul Fitr 2022: दो साल बाद ताजमहल में हुई ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Eid Ul Fitr 2022 सुबह सात से नौ बजे तक फ्री रहा ताजमहल इस दौरान बंद रही टिकट विंडो। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वर्ष 2020 और 2021 में बंद रहा था ताजमहल। नहीं हो सकी थी ईद की नमाज। ईदगाह पर सुबह हुई नमाज दी गई ईद की मुबारकबाद।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Tue, 03 May 2022 08:19 AM (IST)
Hero Image
Eid Ul Fitr 2022: ताजमहल में मंगलवार सुबह नमाज अदा करते लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। दो वर्ष बाद ईद पर मंगलवार को ताजमहल सुबह सात से नौ बजे तक नमाज के लिए फ्री रहा। इस दौरान टिकट विंडो भी बंद रखी गई। कोरोना के चलते 2020 और 2021 में ताजमहल बंद रहा था। जिससे ईद पर नमाज के लिए लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका था।

ताजमहल में शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज हो रही है। जबकि पश्चिमी गेट पर स्थित फतेहपुरी मस्जिद पर पाैने नौ बजे नमाज होगी। इस दौरान दो घंटे के लिए ताजमहल फ्री रहेगा। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते स्मारक बंद रहा था। जिससे वहां नमाज नहीं हुई थी। वर्ष 2021 में भी कोरोना के कारण ताज बंद रहा था। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल के अनुसार मंगलवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक सभी के लिए ताजमहल फ्री रखा गया है। वहीं ईदगाह मस्जिद पर सुबह से ही नमाजी जुट गए थे और नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।

अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज का समय

ईदगाह 7 बजे

जामा मस्जिद 7.30 बजे

अकबरी मस्जिद 8 बजे

दो मीनार मस्जिद 8.30 बजे

मस्जिद ताजमहल 8.45 बजे

मस्जिद मोअतमद खां माल का बाजार 9 बजे

शाही मस्जिद कला साबुन कटरा 9 बजे

शाही मस्जिद लोहामंडी 9.15 बजे

मस्जिद सुल्तान परवेज कश्मीरी बाजार 9.15 बजे

मस्जिद नूरी, नूरी दरवाजा 9.15 बजे

ऊंची मस्जिद छिली ईट रोड 9.30 बजे

बाबरी मस्जिद जमनापार 9.45 बजे

मस्जिद रफीउज्जमां राजामंडी 7.30 बजे

मस्जिद जाल फुलट्टी बाजार 9.15 बजे

नूरी मस्जिद सिकंदरा बाजार 8.30 बजे

मोहम्मदी मस्जिद, अहमद नगर सिकंदरा मंडी 8 बजे

मस्जिद नहर वाली सिकंदरा बोदला रोड 6.55 बजे

शम्सी कालोनी पार्क सिकंदरा 7 बजे 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर