Move to Jagran APP

Agra Accident: बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने सैनिक पुत्र को रौंदा, इलाज के दौरान मौत, पांच दिनों में तीन हादसों से मचा हड़कंप

सुबह छह बजे प्रत्युष साइकिल से योग क्लास के लिए केंद्रीय विद्यालय तीन जा रहा था। इसी दौरान सामने से आती बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से प्रत्युष कई फीट दूर जाकर गिरा। लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। इधर स्वजन बालक को निजी अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Ali Abbas Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 09 May 2024 07:48 AM (IST)
Hero Image
आठवीं कक्षा का छात्र सड़क हादसे में गवां बैठा जान। जागरण

जागरण संवाददाता, आगरा। सदर के मधुनगर में बुधवार सुबह बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने सैनिक के 13 वर्षीय बेटे प्रत्यूष की जान ले ली। प्रत्युष केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था, बुधवार सुबह साइकिल से योग क्लास के लिए जा रहा था। लोगों ने चालक को मौके से पकड़ लिया।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस जिला में सादाबाद के सलेमपुर गांव के मूल निवासी शैलेंद्र कुमार सेना में नायक हैं। जैसलमेर में तैनात हैं। केंद्रीय विद्यालय परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में पत्नी वंदना बेटे प्रत्युष और बेटी के साथ रहती हैं। वह किसी कार्य से बिहार गई हुई थीं।

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के रोड शो में बीएचयू से विश्वनाथ धाम तक बरसेंगे फूल, हजारों कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी

फाउंड्री नगर निवासी प्रत्यु्ष के मामा नागाराज ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे प्रत्युष साइकिल से योग क्लास के लिए केंद्रीय विद्यालय तीन जा रहा था। इसी दौरान सामने से आती बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें- LKG छात्र की याचिका पर कोर्ट ने शराब दुकान का नवीनीकरण रोका, कहा-ठेका देने के बाद बना स्कूल तो 2025 के बाद न बढ़ाएं अवधि

जोरदार टक्कर से प्रत्युष कई फीट दूर जाकर गिरा। लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। इधर, स्वजन बालक को निजी अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बाईंपुर के रहने वाले रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

इकलौता बेटा था

मामा नागाराज ने बताया कि प्रत्युष के पिता शैलेंद्र कुमार अपने परिवार में इकलौते बेटे हैं। प्रत्युष भी उनका इकलौता बेटा था। पढ़ाई में मेधावी होने के साथ खेल भी हमेशा प्रतिभाग करता था। मृत्यु की जानकारी होने पर प्रत्युष के बाबा सुनील कुमार आगरा पहुंच गए। शैलेंद्र कुमार भी आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।