Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: आय से अधिक 26.78 लाख रुपये किए खर्च... अतरौली की तत्कालीन पालिका अध्यक्ष सजिदा बेगम पर मुकदमा

    आगरा में अलीगढ़ की अतरौली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष साजिदा बेगम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ। विजिलेंस जांच में पाया गया कि उन्होंने अपनी आय से 26.78 लाख रुपये अधिक खर्च किए। वह 2012 से 2017 तक चेयरमैन रहीं और उन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

    By Neelesh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 24 Aug 2025 01:24 PM (IST)
    Hero Image
    Aligarh News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। विजिलेंस थाने में अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद अतरौली की तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष साजदा बेगम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी कुल आय से 26.78 लाख रुपये अधिक खर्च किए। जांच में दोषी पाए जाने पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ के अतरौली के मोहल्ला रफो टोला निवासी डा. मुबीन की पत्नी साजिदा बेगम वर्ष 2012 से 2017 तक अतरौली नगर पालिका की चेयरमैन रहीं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। कुछ समय बाद वह समाजवादी पार्टी में चली गईं।

    आय से अधिक 26.78 लाख रुपये किए खर्च

    चेयरमैन रहते हुए उन पर दुकानों के आवंटन सहित अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने 2006 से 2021 तक उनकी संपत्ति की जांच की। जांच में उन्हें आय से अधिक संपत्ति का दोषी पाया गया। विजिलेंस थाने में शनिवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

    जांच के बाद विजिलेंस थाने में दर्ज हुआ केस

    मुकदमे में कहा गया है कि उन्होंने ज्ञात वैध स्त्रोत से 23 लाख 83 हजार 110 रुपये की आय अर्जित की। जबकि खर्च 50 लाख 61 हजार 237 रुपये किए। इस हिसाब से उन्होंने 26 लाख 78 हजार 127 रुपये का अधिक व्यय किया। विजिलेंस को उनकी ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि तत्कालीन चेयरमैन को जांच में आय से अधिक संपत्ति का दोषी पाया गया है।

    कपड़े की दुकान और टॉवर का किराए आय का स्रोत

    जांच में पाया गया है कि उनकी वैध आय का स्रोत कपड़े की एक दुकान और उनकी जमीन पर लगा मोबाइल टॉवर का किराया है। जांच में पाया गया कि उन्होंने अलीगढ़ में कई प्लाट आदि संपत्ति की खरीदारी की।