Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फैशन के तड़के के बीच कोरोना से बचाव का संदेश

रावी इवेंट्स और ग्लैम फैशन एंड ब्यूटी एकेडमी के फैशन फीड का हुआ ग्रांड फिनाले कई राज्यों के परिधानों के साथ दिखा फ्यूजन

By JagranEdited By: Updated: Sat, 20 Mar 2021 01:30 AM (IST)
Hero Image
फैशन के तड़के के बीच कोरोना से बचाव का संदेश

आगरा, जागरण संवाददाता। सतरंगी रोशनी, रंग-बिरंगे परिधान और रैंप पर कोरोना से बचाव का संदेश देतीं माडल, यह नजारा था फैशन फीड के ग्रांड फिनाले का। शुक्रवार को आयोजित ग्रांड फिनाले में फैशन डिजायनरों की रचनात्मकता ने रैंप पर जलवा बिखेरा।

रावी इवेंट्स और ग्लैम फैशन एंड ब्यूटी एकेडमी की ओर से आयोजित फैशन फीड में रैंप पर राजस्थानी, मुगलिया और ब्रज परिधानों के साथ माडलों ने कोरोना वायरस, ट्रैफिक नियमों के पालन आदि का संदेश भी दिया। सेव नेचर और सेव थीम पर आक्सीजन मास्क लगाकर जागरूक भी किया। डेनिम थीम में पाश्चात्य परिधानों को भारतीय रूप में प्रस्तुत किया। मैजिक बाक्स थीम में सात तरह के परिधान एक साथ रैंप पर दिखाए। रेनबो थीम के अंतर्गत 100 मीटर कपड़े से बने सतरंगी परिधानों को दिखाया गया। नया तड़का, फ्यूजन, ब्राइडल आदि थीम को काफी पसंद किया गया। फैशन शो में बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इससे पूर्व फैशन शो का शुभारंभ सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल, राजेश गोयल, राम मोहन कपूर, डा. रंजना बंसल, डा. सुधा बंसल, बबिता चौहान आदि ने किया। अतिथियों का स्वागत ग्लैम फैशन एंड ब्यूटी एकेडमी की निदेशक डा. शिवानी मिश्रा, आशीष मिश्रा और रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल ने किया। संचालन मनु आहूजा और अमित सूरी ने किया। शो की कोरियोग्राफी कपिल आहूजा ने की। इन्हें किया सम्मानित

आउट स्टैंडिग एचीवर-2021 के लिए मेकअप एवं ब्यूटी के क्षेत्र में निशा तलवानी, स्मिता दीक्षित, सोना गिडवानी, रूबल त्यागी, आराधना सिंह व कविता एसवाल को सम्मानित किया गया। फोटोग्राफी के क्षेत्र में नैनी अंसनदानी, डिजायनर पैकेजिग इंडस्ट्री के क्षेत्र में राजेश मंगल एवं यशु मंगल कंपनी की सेक्रेट्री श्रेया गोयल, खाद्य के क्षेत्र में नितिन गोयल और हास्पिटेलिटी सर्विस के क्षेत्र में अमूल्य कक्कड़ को सम्मानित किया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें