Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: फतेहपुर सीकरी में सपा-गठबंधन के उम्मीदवार को मिली हार, भाजपा के चाहर बने 'राजकुमार'

Fatehpur Sikri Lok Sabha Result फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इस चुनाव में भाजपा के राजकुमार चाहर के सामने भाजपा विधायक की बगावत देखने को मिली। उनके बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय ताल ठोंक दी। वहीं गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने अपने प्रचार में सभी वर्गों को छुआ। लेकिन चुनाव जीत नहीं सके।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:16 AM (IST)
Hero Image
Fatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: राजकुमार चाहर ने जीता फतेहपुर सीकरी का रण।

अभिषेक सक्सेना, ऑनलाइन डिजिटल डेस्क,आगरा/फतेहपुर सीकरी। Fatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र। यह वही सीट है, जिस पर पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी जीत भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने हासिल की थी। मगर, इस बार मतदाताओं की नाराजगी और पार्टी की गुटबाजी शुरू से ही थी। इसके कारण मतगणना के पहले चरण से ही कांग्रेस प्रत्याशी से एेसी लड़ाई लड़ती नजर आई जो अंतिम दौर तक चली।

अंतिम चरणों में भाजपा प्रत्याशी की जीत हजारों में सिमट कर रह गई। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में राजकुमार चाहर को भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था। सहानुभूति और मोदी लहर जीत के आंकड़े को पहाड़ के रूप में बदल गई। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को 4.95 लाख मतों से शिकस्त दी। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत 4.79 मतों से हुई थी।

राजकुमार चाहर को मिला इतना वोट प्रतिशत

राजकुमार चाहर का वोट प्रतिशत भी 64.24 रहा। इस बार राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ही विरोध के स्वर उठ गए थे। क्षेत्र के साथ ही पार्टी के नेता भी विरोध करते दिखे।फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल ने अपने पुत्र चौ. रामेश्वर को मैदान में उतारकर खुलकर बगावत कर दी तो अन्य जनप्रतिनिधि अंदर से विरोध करते रहे। इसको दूर करने के लिए शीर्ष नेताओं की सभाएं कराई गईं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने मंच से माफी तक मांगी।

इसके बाद विरोध के बादल कुछ ठंडे पड़े। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की खेरागढ़, बाह और फतेहाबाद में मजबूत पकड़ थी।यहां उनकी सक्रियता और संघर्षशील छवि से लोगों को अपनी ओर खींचती रही।भाजपा की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाओं को साधने के लिए अलग-अलग सभाएं की गईं।

मंगलवार को चुनाव परिणाम आया तो सुबह से ही कांटे की टक्कर होती नजर आई।जिस सीट पर पहले बड़ी जीत हुई थी। उस पर अंतिम चरण में 50 हजार से कम मतों से विजय हासिल कर सके।

बसपा की सीमा उपाध्याय सांसद बनी थीं

सीकरी में 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की बड़ी जीत ने उनका कद बुलंद दरवाजे की तरह ऊंचा कर दिया। वह 4.95 लाख वोटों से जीते थे। इससे पहले 2009 में यहां हुए पहले चुनाव में जाटव और मुस्लिम मतों के साथ ब्राह्मण मतदाताओं के समीकरण से बसपा की सीमा उपाध्याय सांसद बनी थीं। कांग्रेस के राजबब्बर बहुत कम वोटों से हारे थे।

Read Also: Agra Lok Sabha Result: एसपी सिंह बघेल की विजय रथ रुकेगा या बनेगा रिकॉर्ड, किसके सिर पर सजेगा ताजनगरी आगरा का ताज, देखिए ताजा अपडेट

17.98 लाख मतदाता फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में हैं। इसमें 9.72 लाख पुरुष मतदाता, 8.26 लाख महिला मतदाता, 51 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र :

आगरा ग्रामीण, 240934, 204177, 17, 445128

फतेहपुर सीकरी, 194797, 166932, 4, 361733

खेरागढ़, 181253, 154042, 4, 335301

फतेहाबाद, 173713, 147524, 7, 321244

बाह, 181622, 153778, 17, 335417