Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

G20 Delegates Visit Agra: दीवान-ए-आम बना खास, देखिए रोशनी से नहाएं स्मारकों की खूबसूरत तस्वीरें

G20 Delegates Visits देश को पहली बार जी-20 की मेजबानी मिलने पर दीवान-ए-आम भी खास बन गया है। शनिवार शाम यहां ‘दुनिया’ का दरबार सजेगा। जी-20 के अतिथि शुक्रवार शाम ताजनगरी पहुंच गए। रोशनी से सभी स्मारक जगमग हुए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 11 Feb 2023 09:53 AM (IST)
Hero Image
G20 Delegates Visit Agra: रोशनी से नहाएं स्मारकों की खूबसूरत तस्वीरें

आगरा, जागरण टीम। आगरा: किला का दीवान-ए-आम। मुगल शहंशाह यहां दरबार लगाते थे। मुगलों के पराभव के बाद यह जाटों और मराठों के उत्कर्ष का साक्षी बना। अंग्रेजों की हुकूमत में गुलामी का दौर देखा तो डूबते ब्रिटिश साम्राज्य और स्वाधीन भारत की पहली किरण भी इसने देखी। जी-20 के अतिथि यहां भारतीय सांस्कृतिक विरासत और अनेकता में एकता की संस्कृति को जान सकेंगे।

केक काटकर मेहमानों के साथ बांटी खुशी

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी महोदय, पुलिस आयुक्त,नगरायुक्त ने आई लव आगरा प्वाइंट पर काटा केक।

आगरा किला में शाही स्वागत होगा

शनिवार शाम आगरा किला में उनका शाही स्वागत होगा। आगरा किला के गेट पर तुरही और नगाड़े बजाए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आगरा किला के दीवान-ए-आम में प्रोजेक्शन मैपिंग व सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर आगरा किला में तैयारी चलती रही।

प्रोजेक्शन मैपिंग को जाल लगाने के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति को 54 मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी स्टेज बनाई गई है। साउंड व लाइट की टेस्टिंग की गई। लाइट एंड साउंड शो की तरह होने वाली प्रोजेक्शन मैपिंग में पहली बार आगरा किला में लेजर शो होगा।

आठ से 10 मिनट के शो में देश की सांस्कृतिक विरासत व भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाया जाएगा। लगभग आधा घंटे की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जिसमें 150 कलाकार भाग लेंगे। 200 अतिथियों के लिए यहां हाई टी का इंतजाम किया गया है।

लोदी के मकबरे पर रोशनी

अकबर के मकबरे में प्रवेश द्वार, कांच महल और लोदी के मकबरे पर रोशनी की गई है।

रोशन हुए स्मारक

अतिथियों के लिए एएसआइ ने आगरा किला, एत्माद्दौला और अकबर के मकबरे पर रोशनी कराई है। आगरा किला के अमर सिंह द्वार, दिल्ली द्वार, एत्माद्दौला में यमुना किनारा की तरफ स्थित बारादरी और अकबर के मकबरे में प्रवेश द्वार, चीनी का रोजा व कांच महल को रोशन किया गया।

अतिथियों की विजिट के दौरान शनिवार को आगरा किला में अकबरी महल, जहांगीरी महल और बुर्ज रोशन किए जाएंगे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें