Move to Jagran APP

Agra News: चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पति-पत्नी और बेटा झुलसे, पड़ोसी इरशाद ने बचाई जान, दहशत में आए पड़ोसी

Gas Cylinder Caught Fire In Agra सोनू और शमशाद ने सिलेंडर को बाहर निकाला। गैस खत्म होने पर सिलेंडर की आग अपने आप बंद हो गई। हादसे में सोनूपरवीनकल्लू और शमशाद झुलसे हैं। लोगों का कहना है की सिलेंडर लीक हो रहा था पर परिवार ने इसका ध्यान नहीं रखा इस कारण हादसा हुआ है। आग दमकल के आने से पहले की बुझ गयी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 03 Jan 2024 02:50 PM (IST)
Hero Image
चाय बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग, पति - पत्नी और बेटा झुलसे,पड़ोसी इरशाद ने बचाई जान

जागरण संवाददाता,आगरा। आगरा में ट्रांस यमुना के शाहदरा चुंगी क्षेत्र में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से पति -पत्नी और बेटा झुलस गए। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने सिलेंडर बाहर निकाला। सभी का इलाज किया जा रहा है और वो खतरे से बाहर हैं।

शाहदरा के रहने वाले कल्लू उर्फ नसीर की पत्नी दोपहर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। ऊपर के कमरे में बेटा सोनू आराम कर रहा था। सोनू ने बताया कि अचानक चीख पुकार सुन वो नीचे आया तो कमरे में आग भरी हुई थी। पिता और मां झुलस गए थे। शोर सुनकर पड़ोस ने रहने वाला चाचा का लड़का शमशाद आ गया। सिलेंडर फटने के डर से लोग दहशत में आ गए थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।