Move to Jagran APP

Agra News: 29 अक्टूबर से शुरू होगा विंटर शेड्यूल, आगरा से हैदराबाद सहित चार शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

Winter Schedule Of Filght Agra Update News आगरावासियों के लिए खुशी की खबर है। 29 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल शुरू हो रहा है। इंडिगाे कंपनी द्वारा समर सीजन में पर्यटकों की संख्या कम होने के चलते अहमदाबाद फ्लाइट को बंद किया था। वर्तमान में एरिया एयरपोर्ट से लखनऊ मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट संचालित हैं। नए विंटर शेड्यूल में लखनऊ फ्लाइट को भी शामिल किया जाएगा।

By Yashpal Singh Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 27 Jul 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
Agra News: फ्लाइट का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: आगरा के लोगों के नजरिए से एक अच्छी बात है। 29 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। हैदराबाद सहित अन्य कई शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू किया जाएगा। खेरिया एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं सिविल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और लिंक टैक्सी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

खेरिया एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक शनिवार दोपहर एयरपोर्ट परिसर में हुई। समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हुई। इसमें धनौली अभयपुरा और बलेरा नई सिविल एंक्लेव और लिंक टैक्सी ट्रैक के भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठा।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व अन्य बैठक के दौरान।

सुप्रीम कोर्ट से पेड़ों के कटान की अनुमति मांगी

अधिकारियों ने बताया कि तीनों ही गांव में दो चरण में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। नई सिविल एंक्लेव का टेंडर जारी हो चुका है जबकि लिंक टैक्सी ट्रैक का टेंडर एक से डेढ़ माह के बाद होगा। सुप्रीम कोर्ट से पेड़ों को काटने की अनुमति ली जा रही है। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगरा से गोवा, आगरा से कोलकाता, आगरा से सूरत सहित कई अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra 2024: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए ATS तैनात, रास्तों की ड्रोन से निगरानी

ये भी पढ़ेंः Bulandshahr: OYO होटल में रात गुजारने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका; शराब पीकर हुई लड़ाई, तो युवक ने लगा ली फांसी

हर दिन व्यापारियों का हाेता है आवागमन

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का कहना था कि संबंधित शहरों में व्यापार को लेकर हर दिन बड़ी संख्या में व्यापारियों का आवागमन होता है ऐसे में फ्लाइट शुरू होने से उन्हें सुविधा रहेगी। इंडिगो कंपनी द्वारा 29 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू किया जाएगा। हैदराबाद, बेंगलुरु मुंबई, अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होगी। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।