Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi 2022: फिल्म और टीवी सीरियल ने बदला ट्रेंड, पुराने नहीं, अब नए सफेद परिधानों में खेल रहे होली

Holi 2022 होली के लिए नए कपड़ों की डिमांड खूब रही। बुटीक संचालकों और दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। होली के दिन लोग सफेद कपड़े इसलिए भी पहनते हैं क्योंकि सफेद कलर क्लासी और ट्रेंडी लुक देता है। युवतियों ने अनारकली कुर्ते की तरह के परिधान ही तैयार करवाए हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Fri, 18 Mar 2022 10:03 AM (IST)
Hero Image
Holi 2022: आगरा में अब होली नए कपड़ों पर खेली जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। होली पर कुछ साल पहले तक घरों में अलमारियों और संदूकों में दबे पुराने कपड़े निकाले जाते थे।रंगों से कपड़े खराब हो जाएं तो उन्हें हटा दें।लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है। इसे बदला है फिल्मों और धारावाहिकों ने, जहां होली खेलना भी एक स्टाइल है।

होली पर अभिनेता और अभिनेत्रियां सफेद कपड़ों में, पूरे मेकअप के साथ नजर आते हैं। इसी ट्रेंड को आगरा में भी लोग अपना रहे हैं। अपार्टमेंट और सोसाइटियों में रहने वाले लोग अब होली पर खास पार्टी होती हैं, जहां सभी सफेद परिधानों में पहुंचते हैं। अपने शहर में भी होली पर बुटीक और दुकानों पर सफेद टीशर्ट, कुर्ते आदि तैयार करवाने या खरीदने लोग पहुंच रहे हैं।  

खास सफेद परिधान तैयार किए

लोगों के इस खास ट्रेंड को अपना कर शहर के बुटीक संचालकों और कपड़ा विक्रेताओं ने होली के लिए खास सफेद परिधान तैयार किए हैं। बुटीक संचालकों पर महिलाएं और युवतियां कुर्ते तैयार करवा रही हैं तो दुकानों पर टीशर्ट व क मीजें आदि की बिक्री खूब हो रही है।

बुटीक संचालक राखी कौशिक ने बताया कि होली के दिन लोग सफेद कपड़े इसलिए भी पहनते हैं क्योंकि सफेद कलर क्लासी और ट्रेंडी लुक देता है। सफेद रंग पर हर कलर उभर कर आता है। इस होली पर सफेद अनारकली कुर्ते काफी तैयार किए गए हैं।

फैशन डिजाइनर हिमानी सरन ने बताया कि सफेद प्लाजो या पैंट के साथ कुर्ता काफी पसंद किया जा रहा है। युवतियों ने सबसे ज्यादा इस तरह के परिधान ही तैयार करवाए हैं।

टीशर्ट विक्रेता रमन वाधवानी ने बताया कि होली के दिन गुलाल से भरे कपड़ों में तस्वीरें भी अच्छी आती हैं। इसलिए युवाओं की होली के दिन की पहली पसंद सफेद कपड़े ही होते हैं। युवाओं ने हैप्पी होली या पिचकारी बनी टीशर्ट काफी खरीदी हैं। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर