Move to Jagran APP

Mathura Station से बच्चा चोरी होने के बाद मानव तस्करी का खुलासा, हाथरस के दो डाक्टर दंपती चला रहे थे धंधा

Mathura Child Kidnapping मथुरा जंक्शन से सात माह का बच्चा चोरी करने के मामले में डाक्टर दंपती समेत आठ गिरफ्तार किए गए हैं। फिरोजाबाद की महिला पार्षद ने बच्चा न होने पर लिया था गोद पति समेत पकड़ा। पुलिस ने मां को सौंपा बच्चा।

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 05:20 PM (IST)
Hero Image
Mathura Child Kidnapping: बच्चा बरामद होने के बाद पुलिस के साथ स्वजन

आगरा, जागरण टीम। यूपी के मथुरा जंक्शन से छह दिन पहले चोरी किए गए सात माह के बच्चे को पुलिस ने फिरोजाबाद की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद कर लिया। कोई संतान न होने पर पार्षद ने ये बच्चा दो लाख में खरीदा था। 1.80 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। हाथरस के निजी हास्पिटल के संचालक डाक्टर दंपती मानव तस्करी का धंधा कर रहे थे। अब तक ये लोग छह बच्चों को चोरी कर बेच चुके हैं। पुलिस ने आठ लोगों को दबोच लिया।

मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ था बच्चा

23 अगस्त को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से परखम निवासी राधा पत्नी करन का सोते समय सात माह का बच्चे चोरी हो गया था। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा, इसमें बच्चा चोरी करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस का सहारा लेकर रविवार रात फिरोजाबाद की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल के कटरा पठानान स्थित घर से चोरी किया गया बच्चा बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

हाथरस के दीप कुमार ने चुराया था बच्चा

ये बच्चा हाथरस के नवल नगर निवासी दीप कुमार शर्मा ने चुराया था। दीप मानव तस्करी के गिरोह में काम करता है। इस गैंग की संचालक हाथरस के बांकेबिहारी चिकित्सालय के संचालक डा, प्रेम बिहारी और डा, दयावती चला रही थीं। उनके साथ ही पुलिस ने इस अस्पताल में कार्यरत एएनएम पूनम निवासी बंका और विमलेश निवासी नगला अलगर्जी हाथरस को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूनम के पति मंजीत को भी इस गिरोह में शामिल पाया है।

आठ लोग किए गिरफ्तार

एसपी जीआरपी मुश्ताक खान ने बताया कि सभी गिरफ्तार आठ लोगों के खिलाफ मानव तस्करी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित खबरें... 

Mathura Junction रेलवे स्टेशन पर मां के साथ सो रहे सात माह के बच्चे को ले उड़े चोर, CCTV में दिखा संदिग्ध

Firozabad की BJP पार्षद के घर मिला मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा, एसओजी की रेड से मची खलबली

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें