Move to Jagran APP

प्रेमी की हत्या करने वाले पति का पत्नी ने खोला राज; ताला लगाकर परिवार को रखता था बंद; दबंगई ऐसी कि डरते थे लोग

Agra News जगदीशपुरा के आनंद नगर में सोमवार को पत्नी के प्रेमी की सड़क पर चाकू से गोद हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्वजन दहशत में हैं। वहीं हत्याकांड के बाद सीमा तीन बेटियों के साथ दोराहे पर है। प्रेमी के स्वजन को डर है कि हत्यारोपित जेल से बाहर आने के बाद उन्हें और सीमा को नुकसान पहुंचा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 12 Oct 2023 03:12 PM (IST)
Hero Image
प्रेमी की हत्या करने वाले पति का पत्नी ने खोला राज; ताला लगाकर परिवार को रखता था बंद

जागरण संवाददाता, आगरा। जगदीशपुरा के आनंद नगर में सोमवार को पत्नी के प्रेमी की सड़क पर चाकू से गोद हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्वजन दहशत में हैं। वहीं, हत्याकांड के बाद सीमा तीन बेटियों के साथ दोराहे पर है।

प्रेमी के स्वजन को डर है कि हत्यारोपित जेल से बाहर आने के बाद उन्हें और सीमा को नुकसान पहुंचा सकता है। बुधवार को थाने पहुंचे स्वजन ने हत्या की साजिश में दो युवकों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

सीमा ने पुलिस के सामने खोला राज

सीमा ने पति का साथ छोड़ प्रेमी के साथ जाने का राज पुलिस के सामने खोला। पुलिस को बताया कि पति विनोद और बंटू आपस में मित्र थे। पति शराब पीने का आदी है। वह घर पर खर्च नहीं देता था। वह गृहस्थी चलाने को खर्च मांगती तो पति पिटाई करता था। तीन बेटियों को पालना मुश्किल हो गया था। इधर, पति का जुल्म बढ़ता जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: यूपी में बड़े पैमाने पर चली तबादला एक्सप्रेस, पांच इंस्पेक्टर समेत 130 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

पति विनोद चार वर्ष से उसे ताले में बंद करके जाने लगा था। वह काम पर जाते समय बाहर से ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले जाता था। इससे कि वह बस्ती में किसी से बात नहीं कर सके। पति की हरकत से बस्ती के लोग परिचित थे। उसकी दबंगई के चलते वह विरोध नहीं करते थे। पति शाम को आकर ताला खोलता था। इस दौरान उसके तीन बेटियां हो गईं। पति अपनी जिम्मेदारी उठाने की जगह उत्पीड़न बढाता जा रहा था।

पति के दोस्त के साथ रहने लगी थी सीमा

सात महीने पहले पति ताला लगाना भूल गया। वह घर से बाहर निकल गई। सीधे बंटू के पास गई, उससे मदद मांगी। बंटू उसेऔर बेटियों को लेकर बोदला में किराए पर आकर रहने लगा। उसने आनंद नगर अपनी बस्ती छोड़ दी थी। डर था कि विनोद उनके साथ अनहोनी कर सकता है। सात महीने नौ अक्टूबर को बंटू अपने घर पर आया था। जिसका डर था, वही हुआ। विनोद ने बीच सड़क पर चाकू से गोद हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: Deoria Murder Case: 'घर में छिपा है दुबे परिवार... मार डालो' देवरिया में क्यों हुआ नरसंहार, पुलिस का खुलासा

प्रेमी की हत्या और पति जेल में, दोराहे पर सीमा

प्रेमी की हत्या करने के बाद पति जेल चला गया। घटनाक्रम ने सीमा को दोराहे पर खड़ा कर दिया है। उसे तीन बेटियों के साथ अपने भविष्य की चिंता सता रही है। प्रेमी के घर वाले भी दहशत में हैं। वह विनोद के जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा हमला करने से आशंकित हैं। वहीं, सीमा को चिंता है कि वह तीन बेटियों को लेकर कहां जाएगी। उसे पुलिस से मदद की गुहार है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।