Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update UP: पहाड़ों पर बर्फबारी से तेजी से बदला यूपी में मौसम, सुबह शाम कोहरा की चेतावनी, अब सताएगी कड़ाके की सर्दी

UP Weather Update News रात से हल्का कोहरा पड़ना शुरू हो गया। सोमवार सुबह कोहरे की सफेद चादर से शहर और देहात ढका गया। सड़कों पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। मेरठ में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। 31 दिसम्बर तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। कोहरा और शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की गई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:05 AM (IST)
Hero Image
यूपी में कोहरा पड़ने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

डिजिटल डेस्क, आगरा/कानपुर/मेरठ। यूपी के मौसम के मिजाज में सोमवार को तेजी से बदलाव आया। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनचालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा।

शहर में सोमवार देर रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह कोहरा और घना होता चला गया। खुले क्षेत्रों के साथ ही आबादी क्षेत्र में भी इसका असर नजर आया। इससे दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। दृश्यता 10 से 15 मीटर रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

वहीं मेरठ में भी कोहरा ने परेशान किया। कानपुर में सर्दी असर दिखा रही है। क्रिसमस पर भी कोहरा छाया रहा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में घना कोहरा रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

चार दिन और परेशान करेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इस साल जिस तरीके से कड़ाके की ठंड पड़नी चाहिए। वह अभी तक शुरू नहीं हुई है।

मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि आगामी तीन से चार दिन घना कोहरा रहेगा। दृश्यता पांच से दस मीटर तक रहेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी दिखेगा। ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बरसात के आसार कम हैं।

पिछले साल क्रिसमस पर 18 डिग्री था अधिकतम तापमान

कानपुर। क्रिसमस के मौके पर इस बार बादल और कोहरा नहीं छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री पर पहुंच गया जो पिछले पांच साल में दूसरा बड़ा रिकार्ड है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली सर्दी से इस बार राहत मिलने वाली है। कड़ाके की सर्दी अब नए साल में ही सताएगी।

क्रिसमस यानी 25 दिसंबर से होने वाली शीतकालीन छुट्टियों में इस बार सर्दी का पुराना अहसास नहीं हो सकेगा। सोमवार को शहर के अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान दो दिन से आठ डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। क्रिसमस के मौके पर पिछले वर्षाें में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से लेकर छह डिग्री के आस-पास बना रहा है। न्यूनतम तापमान भी अधिक होने की वजह से भी दिन में गर्मी अधिक महसूस हुई है।

Read Also: Raid In Guest House: जिस गेस्ट हाउस में पुलिस को मिली थी युवतियां, तीन साल पहले वहां प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवा के कारण उत्तर -पश्चिमी हवा कमजोर हुई है। सोमवार को दिन में तेज हवा चलने का अनुमान था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जब तक उत्तर -पश्चिमी हवा तेज नहीं होती है तब तक सर्दी का मौसम अपना असर नहीं दिखा सकेगा।

Read Also: Family Dispute: डाक्टर दंपती में हैसियत की लड़ाई, पति की बहानेबाजी पर भारी पड़ी चिकित्सक पत्नी की जासूसी, खाेल दी पोल

25 दिसंबर को आम तौर पर तापमान नीचे रहता है। 2022 में इस दिन अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतमत सात डिग्री रहा है। 2018 में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा है। अधिकतम तापमान अधिक होने के बावजूद न्यूनतम तापमान की वजह से इस साल के मुकाबले पांच साल पहले भी सर्दी अधिक रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर