Move to Jagran APP

काम, क्रोध, लोभ पर नियंत्रण से मिलेगा ईश्वर का आशीर्वाद

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मां ने दिए प्रवचन सुरक्षित जीवन को प्रकृति की पूजा करने का दिया संदेश

By JagranEdited By: Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:15 AM (IST)
Hero Image
काम, क्रोध, लोभ पर नियंत्रण से मिलेगा ईश्वर का आशीर्वाद

आगरा, जागरण संवाददाता। काम, क्रोध, मद, लोभ व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोकता है। इन पर नियंत्रण करने से ही मनुष्य को सुख और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कलियुग के व्यक्ति में स्वार्थ भरा हुआ है। वह केवल अपने बारे में ही सोचता है। वही सच्चा इंसान है, जो औरों के लिए जीता है। ऐसे ही व्यक्ति के जीवन में ईश्वर के प्रति सच्चा विश्वास बना रहता है।

रविवार को अतिथि वन, वाटर व‌र्क्स में हुए सत्संग में किन्नर महामंडलेश्वर एवं विश्व की प्रथम किन्नर कथावाचक हिमांगी सखी मां ने यह प्रवचन दिए। दुर्गा सेवा समिति, रामबाग द्वारा आयोजित सत्संग में उन्होंने कहा कि मनुष्य को कमल के फूल से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह कीचड़ में खिलता है, लेकिन प्रभु के चरणों में समर्पित किया जाता है। हमें भी अपना जीवन इसी प्रकार बनाना चाहिए। कोरोना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रकृति के दोहन का परिणाम है। हमने प्रकृति मां को संवारा नहीं, बल्कि उसके स्वरूप को बिगाड़ा ही है। उसी का परिणाम है कि हमें कोरोना से जूझना पड़ रहा है। प्रकृति को मां की तरह पूजें, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रह सकेगा। कार्यक्रम संयोजक डीके शर्मा गुरुजी ने कहा कि कोरोना काल की वजह से बड़ा आयोजन नहीं हो सका है। शीघ्र ही विशाल मैदान में सखी मां के प्रवचन सुनने को मिलेंगे।

इससे पूर्व दीप प्रज्वलन डा. डीपी शर्मा ने किया। उन्होंने यथार्थ गीत का विमोचन सखी मां से कराया। डा. कैलाश सारस्वत, जितेंद्र चौहान, मुकेश नेचुरल, प्रतिभा जिदल, निर्मला शास्त्री, सीएल पचौरी, राम टंडन, डा. प्रेमसिंह बघेल, मोना, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, बबली जैन, ऋषि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।