Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Metro: तैयार हुआ रूट प्‍लान, जानिए कहां मिलेंगे दोनों कॉरिडोर

पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक जाएगा। दोनों कॉरिडोर एमजी रोड से होकर गुजरेंगे और आगरा कॉलेज स्टेशन पर दोनों कॉरिडोर मिलेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 10 May 2019 08:22 PM (IST)
Hero Image
Agra Metro: तैयार हुआ रूट प्‍लान, जानिए कहां मिलेंगे दोनों कॉरिडोर

अागरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो से शहर में आवागमन आसान हो जाएगा। शहर के मेट्रो का रूट प्लान तैयार हो चुका है। आगरा कॉलेज के सामने दोनों कॉरिडोर मिलेंगे। 

आगरा मेट्रो के दो कॉरिडोर होंगे। पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक जाएगा। दोनों कॉरिडोर पर कुल तीस स्टेशन होंगे जिसमें से 22 एलीवेटेड और आठ अंडरग्राउंड होंगे। दोनों कॉरिडोर एमजी रोड से होकर गुजरेंगे और आगरा कॉलेज स्टेशन पर दोनों कॉरिडोर मिलेंगे। यहां पहला कॉरिडोर अंडरग्राउंड और दूसरा कॉरिडोर एलीवेटेड होगा। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारी ने बताया कि जंक्शन पर स्वचालित सीढिय़ां होंगी। इससे यात्रियों को चढऩे और उतरने में आसानी रहेगी।

दूसरी तरफ सिकंदरा स्टेशन को हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां स्टेशन के आसपास शॉपिंग कॉप्लेक्स, रेस्टोरेंट होंगे।

फैक्ट फाइल

- 8379 करोड़ की लागत से तैयार होगी आगरा की मेट्रो

- 30 किमी होगी मेट्रो के दोनों कॉरिडोर की लंबाई। दोनों कॉरीडोर पर तीस स्टेशन होंगे।

- 22 स्टेशन एलीवेटेड और आठ स्टेशन अंडरग्र्राउंड होंगे।

- 03 डिब्बे होंगे आगरा की मेट्रो में। एक डब्बिे की कीमत 11 करोड़ रुपये होगी।

- 30 ट्रेनों का संचालन होगा दोनों कॉरिडोर पर। पहले चरण में बीस ट्रेनें खरीदी जाएंगी। इनकी खरीद चीन से होगी।

- 05 मिनट के अंतराल पर हर स्टेशन पर मेट्रो मिलेगी।

- 02 मिनट में एक किमी का सफर तय करेगी मेट्रो।

खास बातें

- उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो ट्रैक व स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

- मेट्रो में एडवांस सिक्योरिटी फीचर में दरवाजे पर डबल लॉक होगा।

- डिस्प्ले सिस्टम, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम भी होंगे।

- महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व होंगी।

कॉरीडोर का नाम, एलीवेटेड ट्रैक, अंडरग्राउंड ट्रैक, कुल दूरी

सिकंदरा, ताज पूर्वी गेट, 6.35 किमी, 7.67 किमी, 14 किमी

आगरा कैंट, कालिंदी विहार, 16 किमी, शून्य, 16 किमी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें