Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2023: आखिरी चंद्र ग्रहण आज, शाम 4 बजे से पहले ही कर लें ये काम; तुलसी क्यों है खास

Chandra Grahan 2023 आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रेश कौशिक ने बताया कि शनिवार को रात्रि खंडग्रास चंद्रग्रहण का स्पर्श काल 105 बजे है मध्यकाल 144 बजे होगा। 224 बजे इसका मोक्ष होगा। संपूर्ण ग्रहण काल एक घंटा 19 मिनट का होगा। इसका सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पूर्व 405 बजे शाम से आरंभ हो जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Sat, 28 Oct 2023 03:35 PM (IST)
Hero Image
आखिरी चंद्र ग्रहण आज

जागरण संवाददाता, आगरा। अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं, लेकिन यह इस वर्ष चंद्रग्रहण के प्रभाव में रहेगी। इस कारण लोग चंद्र रश्मियों से होने वाली अमृत वर्षा से वंचित रह जाएंगे, लेकिन चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व यह उपाय करके यह लाभ लिया जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रेश कौशिक ने बताया कि शनिवार को रात्रि खंडग्रास चंद्रग्रहण का स्पर्श काल 1:05 बजे है, मध्यकाल 1:44 बजे होगा। 2:24 बजे इसका मोक्ष होगा। संपूर्ण ग्रहण काल एक घंटा 19 मिनट का होगा। इसका सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पूर्व 4:05 बजे शाम से आरंभ हो जाएगा।

ग्रहण के दौरान खाना खाएं या नहीं?

सूतक काल में पूजन-अनुष्ठान, भोजन निर्माण व आहार ग्रहण वर्जित कर्म होते हैं। लेकिन शरद पूर्णिमा पर ग्रहण काल से पूर्व फलाहारी अन्न की खीर खुले आसमान के नीचे रखकर सुबह स्नान-ध्यान कर सेवन किया जा सकता है क्योंकि घी, दुग्ध आदि से निर्मित भोजन दूषित नहीं होते हैं। उसमें तुलसीदल डालकर रखने से उस पर ग्रहण का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: आज रात लगेगा इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण, कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव; भूलकर भी न करें ये गलती

ये है मान्यता 

धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। हालांकि, इस वर्ष शरद पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारत में यह ग्रहण दिखाई देगा। अतः सूतक मान्य होगा। सूतक के समय धार्मिक कार्य और सभी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। अनदेखी करने से साधक पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।