Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lekhpal Bhimsen: लेखपाल भीमसेन के पास है करोड़ों रुपये की संपत्ति, एसडीएम सदर बोलीं, भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त

लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भीमसेन के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर चार माह पूर्व इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। इस जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा का कहना है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपाल के विरुद्ध जो भी शिकायतें मिली हैं उन सभी की जांच होगी।

By Yashpal Singh Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 21 Dec 2023 10:34 PM (IST)
Hero Image
थाना शाहगंज में आरोपित लेखपाल भीमसेन की गाड़ी को खोलने पहुंचा उनका बेटा मोहित।- जागरण

जागरण संवाददाता, आगरा। लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भीमसेन के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर चार माह पूर्व इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। इस जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा का कहना है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपाल के विरुद्ध जो भी शिकायतें मिली हैं, उन सभी की जांच होगी।

लेखपाल भीमसेन को नौकरी करते हुए 25 साल का समय हो गया है। बागला एंक्लेव में भीमसेन के तीन फ्लैट हैं। शास्त्रीपुरम स्थित बाबूजी चौराहा, नौमील चौराहा में भाई के साथ, कागारौल मांगरौल जाट में रिश्तेदार के साथ पेट्रोल पंप है। मलपुरा में तीन कालेज हैं, जबकि नर्सिंग स्कूल खुलने जा रहा है। यही नहीं, आगरा-जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास 28 बीघा भूमि है। इसमें आधी भूमि में एक विधायक की भी हिस्सेदारी है।

नौमील में आठ बीघा में किन्नू के बाग हैं। 12 से 14 बीघा भूमि गामरी गांव जगनेर रोड में है। इसके अलावा शहर के कई अन्य क्षेत्रों में लेखपाल साथियों के साथ भी भूमि शामिल है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। वहीं, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा का कहना है कि लेखपालों के भ्रष्टाचार को लेकर जो भी लंबित शिकायतें हैं उनकी फाइल तलब की गई हैं।

यह भी पढ़ें: 10 लाख की रिश्वत लेकर तहसील पहुंचा लेखपाल, दो युवकों ने घेरा; पुलिस के पहुंचते ही...

मिनट टू मिनट... 

10 बजे सुबह: थाना शाहगंज प्रभारी ने थाने के पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया।

11 बजे सुबह: पुलिस फोरेंसिक टीम थाना शाहगंज पहुंची।

11:05 बजे: लेखपाल का पुत्र मोहित थाने पहुंचा।

12 बजे: एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी थाने पहुंचे।

12 से 12:25 बजे: कार खोलने के लिए वादी उमेश राना का इंतजार किया गया।

12:26 बजे: पुलिस फोरेंसिक टीम ने वीडियोगाफी के साथ कार को खोलकर जांच शुरू की।

12:35 बजे: कार के डैश बोर्ड और पीछे की सीट से 10 लाख रुपये बरामद होने की कार्रवाई पूरी हुई।

1:30 बजे: वादी उमेश राना अपने मित्र हरभजन के साथ थाने पहुंचे।