Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इन चेहरों को सौंपी महानगर की कमान

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अपने जिला और महानगर दोनों अध्यक्षों बदलाव कर दिया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान अरुण शर्मा और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर को बनाया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने जिले की दोनों लोकसभा सीट को एक-एक बांट लिया है। कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर सीकरी को अपनी मजबूत सीट बताते हुए उस पर कब्जा किया है।

By Ambuj Upadhyay Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 01 Apr 2024 01:37 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इन चेहरों को सौंपी महानगर की कमान

जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अपने जिला और महानगर दोनों अध्यक्षों बदलाव कर दिया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान अरुण शर्मा और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर को बनाया है।  सपा-कांग्रेस गठबंधन ने जिले की दोनों लोकसभा सीट को एक-एक बांट लिया है।

कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर सीकरी को अपनी मजबूत सीट बताते हुए उस पर कब्जा किया है। इस सीट से रामनाथ सिकरवार को पार्टी ने मैदान में उतारा है। वहीं सपा आगरा लोकसभा से अभी अपने प्रत्याशी को लेकर चिंतन कर रही है।

भाजपा और बसपा दोनों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव कर बड़ी हलचल कर दी है। महानगर अध्यक्ष पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव से लेकर राष्ट्रीय महासचिव की कमान संभाल चुके अमित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वे पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव भी रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में एआइसीसी सदस्य थे।

छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति के संघर्ष को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौजूदा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के स्थान पर जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मौजूदा जिलाध्क्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के स्थान पर बाह निवासी अरुण शर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जिले में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

फतेहपुर सीकरी में पार्टी ने ठाकुर समाज का प्रत्याशी उतारा है, जबकि इस सीट पर ब्राह्मण वोट सर्वाधिक और निर्णायक स्थिति में है। ऐसे में समाज में सेंध लगाने के लिए उनको जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में खुला तीसरा मोर्चा, PDM से अखिलेश का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी और पल्लवी पटेल!