Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फतेहपुर सीकरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज बब्‍बर! कई और द‍िग्‍गज नेताओं ने भी की दावेदारी; बदल रहे समीकरण

सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई फतेहपुर सीकरी सीट पर दावेदारों की संख्या में लागातार इजाफा हो रहा है। पार्टी ने अपनी दो लिस्ट जारी कर दी हैं जबकि मजबूत सीट कही जाने वाली सीकरी पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी के उप्र मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. सीपी राय ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 14 Mar 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
सिने अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर। - फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस से दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है। स्थानीय संगठन के पदाधिकारी अपनी दावेदारी शीर्ष नेतृत्व से कर रहे हैं। सिने अभिनेता और पूर्व सांसद राजबब्बर भी अपनी कोर टीम के साथ चिंतन और क्षेत्र का दौरा करने इसी सप्ताह आ रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण उनका आना स्थगित हो गया। पार्टी के उप्र मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. सीपी राय ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। वहीं खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनाथ सिकरवार भी प्रमुख दावेदार हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई फतेहपुर सीकरी सीट पर दावेदारों की संख्या में नित्य इजाफा हो रहा है। पार्टी ने अपनी दो लिस्ट जारी कर दी हैं,जबकि मजबूत सीट कही जाने वाली सीकरी पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। आगामी लिस्ट का इंतजार यात्रा समापन के बाद होने का अनुमान है।सिने अभिनेता राजबब्बर ने वर्ष 2009 और वर्ष 2019 में दो बार चुनाव लड़ा है और हार बड़े अंतर से हुई है, लेकिन वे दूसरे स्थान पर रहे हैं। पार्टी इस आधार पर सीकरी को अपनी मजबूत सीट मानती है।

राजबब्बर शुरुआत में तो अपने मित्रों से नकारात्मक संदेश दे रहे थे, लेकिन अब सबके आग्रह के बाद वे फिर से मैदान में आने का मन बना रहे हैं।वे अपनी समर्थकों में ऊर्जा भरने और क्षेत्र में अपने लिए संभावनाए तलाशने यात्रा के बाद आने की उम्मीद है। क्षेत्र को उनका और उनको भी नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है।

वहीं पार्टी के दिग्गज नेता डा. सीपी राय ने अपनी मजबूत दावेदारी नेतृत्व के सामने रख दी है। वहीं खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर चुके रामनाथ सिकरवार भी प्रमुख दावेदारों में है।इसके साथ ही जिला इकाई के पदाधिकारी की पत्नी, पूर्व पदाधिकारी सहित दूसरे लोग भी दावेदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'राज' के भरोसे 'ताज' का सपना देख रही सपा, राज बब्बर के चुनाव लड़ने से अखिलेश को होगा ये बड़ा फायदा

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव-दर-चुनाव ‘हाथ’ से खिसक रहा जनाधार, यूपी में बूथ स्तर तक ताकत जुटाने में जुटी कांग्रेस; पढ़ें ये र‍िपोर्ट