Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

40 दिनों के लिए बंद होगी दिल्ली गेट से मदिया कटरा रोड

मदिया कटरा आरओबी की ऊंचाई बढ़ाने के साथ बदले जाएंगे गर्डर आगरा-दिल्ली रूट पर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का होगा संचालन - आगरा रेल मंडल ने शुरू की तैयारी वैकल्पिक रूट पर चल रहा है मंथन

By JagranEdited By: Updated: Thu, 04 Mar 2021 10:00 PM (IST)
Hero Image
40 दिनों के लिए बंद होगी दिल्ली गेट से मदिया कटरा रोड

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारा रोड के बाद शहर की एक और प्रमुख रोड को बंद करने की तैयारी चल रही है। दिल्ली गेट से मदिया कटरा रोड को 40 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। आगरा रेल मंडल की टीम मदिया कटरा रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) की ऊंचाई बढ़ाने के साथ गर्डर को बदलेगी। इससे आगरा-दिल्ली रूट पर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जल्द ही आरओबी को बंद करने की तारीख घोषित की जाएगी। फिलहाल वैकल्पिक रूट की तलाश की जा रही है। इसमें एक रूट सेंट जोंस चौराहा से लोहामंडी होते हुए और दूसरा संजय प्लेस से खंदारी होते हुए हैं।

आगरा-दिल्ली रूट पर स्थित मदिया कटरा आरओबी 1347/28-30 है। आरओबी के गर्डर पुराने हो गए हैं। रोड और रेल यातायात के लिए कठिनाई पैदा कर सकते हैं। वहीं जल्द ही इस रूट पर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का संचालन होना है। जिसे देखते हुए आगरा रेल मंडल की टीम आरओबी के वर्तमान लेवल से 565 एमएम तक ऊंचाई बढ़ाएगी। कूड़ा गाड़ियों का बदलेगा रूट : मदिया कटरा आरओबी बंद होने से कूड़ा गाड़ियों के रूट में बदलाव किया जाएगा। आरओबी से हर दिन बड़ी संख्या में कूड़ा गाड़ियां गुजरती हैं। नाला बुढ़ान सैयद की होगी सफाई, आरसीसी का बनेगा रेल ट्रैक

क्रासर : एक अप्रैल से आगरा रेल मंडल की टीम शुरू करेगी कार्य

जासं, आगरा : आगरा रेल मंडल की टीम नाला बुढ़ान सैयद और टनल के बीच के रेल ट्रैक को आरसीसी का बनाने जा रहा है। यह कार्य एक अप्रैल से शुरू होगा। नगर निगम प्रशासन जल्द ही नाला सफाई शुरू कराएगा। इससे नाला ओवरफ्लो नहीं होगा।

रघुनाथ टाकीज और खटीकपाड़ा के समीप नाले की सफाई ठीक से नहीं हुई है। इसके चलते गंदा पानी रेल ट्रैक

के बगल से बहता रहता है। कई बार रेल ट्रैक में भी गंदा पानी भर जाता है। नाले की दीवार टूट चुकी है। आगरा रेल मंडल की टीम ट्रैक को आरसीसी का बनाएगी और नाले की मरम्मत करेगी। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि जल्द ही नाला बुढ़ान सैयद की सफाई शुरू होगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें