Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Taj Mahal: 'ताजमहल कालातीत कृति' खूबसूरत स्मारक देखकर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लिखा कमेंट

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पत्नी संग ताजमहल देखा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था और वे उनके साथ ताजमहल भी गए। मालदीप के राष्ट्रपति की यात्रा के चलते आम पर्यटकों के लिए सुबह आठ से 10 बजे तक ताजमहल बंद किया था। सैलानी प्रवेश नहीं मिलने के कारण बाहर रहे। स्कूल का ग्रुप ताजमहल देखने आया वो भी बाहर बैठाया गया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:37 AM (IST)
Hero Image
ताजमहल देखने के दौरान फोटो खिंचवाले मालदीव के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी, साथ हैं शिक्षा मंत्री।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल की खूबसूरती का वर्णन करना कठिन है, क्योंकि शब्द इसे न्याय नहीं दे सकते। मंत्रमुग्ध कर देने वाला यह स्मारक प्रेम और वास्तुकला की उत्कृष्टता का प्रमाण है। यह वास्तव में एक कालातीत कृति है। मालदीव के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद मुइज्जू ने ताजमहल देखने के बाद यह अल्फाज कमेंट्स बुक में लिखे।

सुबह आगरा आए राष्ट्रपति मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद के साथ सुबह आठ बजे के करीब एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। यहां से उनका काफिला शिल्पग्राम पहुंचा। शिल्पग्राम से विंटेज डिजाइन की बैटरी कार से वह ताजमहल गए। यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एक घंटे ताजमहल में रहे मुइज्जू

ताजमहल में करीब एक घन्टे तक रुके मुइज्जू को अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल ने ताजमहल की वास्तुकला, इतिहास, पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पच्चीकारी में काफी रुचि दिखाई। मुइज्जू को ताजमहल का माडल भेंट किया गया।

रास्ते से लेकर दुकानें तक रहीं बंद

मुइज्जू की यात्रा के चलते शिल्पग्राम से ताजमहल पूर्वी गेट तक की सभी दुकानें सुबह से नहीं खुलीं। ताजमहल से आठ बजे ही सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया। शिल्पग्राम और पश्चिमी गेट पार्किंग से किसी को आगे नहीं जाने दिया गया। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय निवासी भी इससे परेशान रहे।पाठक प्रेस बैरियर से पूर्वी गेट की तरफ सुबह से क्षेत्रीय निवासियों को प्रवेश नहीं दिया गया। वीआईपी विजिट के दौरान पूर्व में हमेशा ताजमहल के बंद होने के समय ही दुकानें बंद कराई जाती रही हैं। पहली बार सुबह से बंद हो रही हैं दुकानें। 

ये भी पढ़ेंः UP Politics: करहल सीट पर सपा प्रत्याशी का सस्पेंस खत्म, प्रो. रामगोपाल ने सावर्जनिक रूप से घोषित किया नाम

ये भी पढ़ेंः बदायूं में हिंदू बालिका से रेप: टॉफी का लालच देकर तारिक ने बच्ची को बुलाया, आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें