Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस शहर में पाकिस्तानी झंडे के कारण बंद रहे बाजार, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Agra News - आगरा के राजपुर चुंगी में बारावफात पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के मामले में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारी और हिंदू संगठन दो दिन में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच की जानकारी देने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By avinash jaiswal Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:41 PM (IST)
Hero Image
राजपुर चुंगी क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडा फहराने पर कार्रवाई की मांग कर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जागरण

जागरण संवाददाता,आगरा। बारावफात पर माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान का झंडा छत पर लगाने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई न होने पर राजपुर चुंगी क्षेत्र के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो दिनों के अंदर विवेचना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कार्रवाई न होने पर हिंदू संगठनों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह है पूरा मामला

11 सितंबर को सदर के राजपुर चुंगी क्षेत्र में मनोज हॉस्पिटल के सामने वाली बिल्डिंग की छत पर तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का वीडियो वायरल हुआ था। कुछ ही घंटो के अंदर झंडा हटा दिया गया था। 

हिंदू संगठन के बंटी ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। कार्रवाई न होने पर राजपुर चुंगी क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हैं। साेमवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों काे बंद रखा। हाथों में तिरंगे लेकर सड़क पर मार्च किया। पेट्राेल पंप के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। 

स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। राजपुर चुंगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण पंडित ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

बिल्डिंग के स्वामी ने पुलिस को झंडा पाकिस्तान का न होने का बयान दिया है। कई बार जनकारी लेने के प्रयास करने पर पुलिस हर बार विवेचना जारी होने का जवाब देती है। इसको लेकर आज प्रदर्शन किया गया है। दो दिन में कार्रवाई न हाेने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मामले की विवेचना की जा रही है। व्यापारियों और हिंदू संगठनों को जांच की जानकारी दिए जाने का आश्वासन दिया है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

-विनायक भोंसले, एसीपी सदर

यह भी पढ़ें: बीवी और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिए 76 लाख रुपये के मोबाइल, पुलिस ने घनघनाया फोन तो उड़ गई नींद!

यह भी पढ़ें: UP News: तिरुपति विवाद के बाद मथुरा में हड़कंप, वृंदावन में प्रसाद के पेड़े में भी मिलावट का खेल