Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Accident: भीषण हादसे में पिता के साथ दो बच्चों की मौत, दिल्ली से मैनपुरी जा रहे ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Agra Accident News दिल्ली मथुरा हाईवे पर सोमवार तड़के ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन की मौत हो हुई है। घायल बेटी देवकी ने पुलिस को बताया कि परिवार के साथ वह ननिहाल मैनपुरी जा रही थी। पीछे से ट्रैक्टर ने मारी टक्कर। ऑटो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:16 AM (IST)
Hero Image
Agra News: हाईवे पर तड़के ट्रैक्टर ने मारी आटो में टक्कर, पिता के साथ दो बच्चों की मृत्यु

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Accident: दिल्ली से मैनपुरी के ऑटो से निकला परिवार सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गया। सोमवार तड़के अरसैना के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता, एक पुत्र और एक पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि महिला के साथ उनका एक बेटा और बेटी घायल हो गए। तीनों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है।

चालक नीलेश साले के यहां कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ जा रहे थे। मूलरूप से फर्रूखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के रहने वाले 38 वर्षीय नीलेश कुमार आटो चालक थे। वह करीब 12 वर्ष से दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र स्थित दयाल विहार में परिवार के साथ रह रहे थे। नीलेश पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ रविवार की देर रात को आटो से अपनी ससुराल दन्नाहार (मैनपुरी) के लिए निकले थे। 

Read Also: UP News: मेरठ की शाही ईदगाह में बरसात के लिए अदा कराई नमाज, दुआ में उठे हजारों हाथ, कल टूटा था 12 साल पुराना रिकार्ड

सुबह ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

सोमवार सुबह साढ़े चार बजे सिकंदरा हाईवे पर अरसैना पहुंचे थे। इसी दोरान पीछे से आते ट्रैक्टर-ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सुधा और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।राहगीरों और पुलिस ने आटो में फंसे नीलेश,सुधा और चारों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक नीलेश, उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष और 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मृत्यु हो गई।

पत्नी सुधा, नौ वर्षीय जुड़वां बेटे सुशांत को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जबकि 14 वर्षीय पुत्री देवकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। देवकी ने बताया कि दन्नाहार में मामा अनिल के यहां डस्टौन का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने पिता नीलेश परिवार समेत जा रहे थे। वहां के बाद परिवार फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद अपने पैतृक घर जाता। हादसे में घायल सुधा बार-बार पति और बच्चों के बारे में पूछ रही थीं। स्वजन ने उन्हें पति और दोनों बच्चों की मृत्यु की जानकारी नहीं दी।

इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आटो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Read Also: 'तेरी सुपारी ले ली, बताओ कहां हो गोली मारनी है', अखिलेश से मुलाकात कर लौट रहे थे सपा नेता; तभी आया कॉल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर