Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आगरा के बाशिंदों को नगर निगम का ऑफर, 30 सितंबर तक मिल रही हाउस टैक्‍स में बंपर छूट

Discount on House Tax आगरा नगर निगम ने 30 सितंबर तक गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट पाने के लिए आपके पास केवल 10 दिन शेष हैं। नगर निगम ने 10 हजार रुपये से अधिक के 52646 बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं। अप्रैल से सितंबर तक 26 करोड़ रुपये की धनराशि कर के रूप में जमा की जा चुकी है।

By Ambuj Upadhyay Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 20 Sep 2024 05:02 PM (IST)
Hero Image
Discount on House Tax: 30 सितंबर तक है छूट, जमा करा दें गृहकर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, आगरा। Discount on House Tax: नगर निगम ने 30 सितंबर तक लोगों को गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रखी है। अगर आप भी नगर निगम के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्‍दी कीजिए। आपके पास अब केवल 10 दिन बचे हैं।

52,646 बकायेदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 10 हजार रुपये से अधिक के 52,646 बकायेदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अन्य को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। अप्रैल से सितंबर तक नगर निगम में टैक्स के रुप में लगभग 26 करोड़ की धनराशि जमा भी कराई जा चुकी है।

कर निरीक्षकों को बकाया वसूली करने के सख्त निर्देश

वहीं सभी कर निरीक्षकों को बकाया वसूली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के सर्वे में नगर निगम सीमा में सवा तीन लाख घर और संपत्तियां थीं। इनमें से साल 2023-24 के दौरान सिर्फ एक लाख लोगों द्वारा ही कर जमा कराया गया था।

यह भी पढ़ें- गाय के दूध से बना पनीर खाया होगा, लेकिन क्‍या कभी चखा है याक के दूध से बने चुरपी का स्‍वाद?

साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण पोस्ट आफिसों में कार्य प्रभावित

आगरा में साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण जनपदभर के पोस्ट आफिसों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पोस्ट आफिस आने वाले अधिकांश लोग बिना काम किया लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand के किसानों ने बदला फसल का ट्रेंड, ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और सूखे को भी झेल लेता है यह अनाज

साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण नए वर्जन के बारे में अधिकांश पोस्ट आफिसकर्मियों को जानकारी नहीं थी। अपडेट करने वाले जनपद में केवल चार ही कर्मचारी हैं। एक साथ सभी का वर्जन अपडेट होना संभव नहीं था।

एएसपी आशीष दीक्षित ने बताया कि अपडेशन का कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी पोस्ट आफिसों में वर्जन को अपडेट करा दिया जाएगा।