Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ताजमहल की खूबसूरती में लगे चार चांद, वीडियो प्‍लेटफार्म पर अब अलग ही है नजारा

ताजमहल में वीडियो प्लेटफार्म पर लगाए गए हैं आकर्षक गमले। वीडियो प्लेटफार्म पर रेड सैंड स्टोन के 103 गमले लगाए। सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं सीजनल फूलों के पौधे। एक गमला करीब चार हजार का है। इनके बीच में मिट्टी के बने गमलों में सीजनल पौधे लगाए गए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Mon, 14 Feb 2022 11:09 AM (IST)
Hero Image
ताजमहल के वीडियो प्‍लेटफार्म से अब इस तरह का नजारा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। धवल संगमरमरी सुंदरता से सैलानियों को लुभाने वाले ताजमहल में अब सीजनल पौधे भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने वीडियो प्लेटफार्म पर लाेहे की रेलिंग के स्थान पर रेड सैंड स्टोन के बने 103 गमले लगाए हैं। इनके अंदर सीजनल फूलों के पौधे लगा दिए गए हैं।

ताजमहल में वीडियो प्लेटफार्म से उद्यान काफी नीचा है। यहां से गिरकर पर्यटक चुटैल नहीं हो जाएं, इसलिए एएसआइ ने किनारे पर रेलिंग लगा रखी थी। यहां खड़े होकर पर्यटक फोटो शूट कराते हैं। फरवरी, 2020 में जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल के दीदार को आए थे, तब रेलिंग हटाकर गमलों में फूलों के सीजनल पौधे लगाए गए थे। ताजमहल के सीजनल पौधों के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया में खूब पोस्ट हुए थे। अब एक बार फिर रेलिंग की जगह पर सीजनल पौधे गमलों में लगाए गए हैं।

चार हजार रुपये है कीमत

एएसआइ ने रेड सैंड स्टोन के बने गमलों की आपूर्ति को टेंडर किया था। राजस्थान के ठेकेदार को यह टेंडर मिला। ताजमहल में लगाए गए रेड सैंड स्टोन के बने गमले वर्गाकार हैं। प्रत्येक दिशा में उनकी चौड़ाई व लंबाई और ऊंचाई 15 इंच है। एक गमला करीब चार हजार रुपये का है। इनके बीच में मिट्टी के बने गमलों में सीजनल पौधे लगाए गए हैं।

पर्यटकों ने तोड़े फूल तो दोबारा लगाई रेलिंग

गमलों में लगे खूबसूरत फूलों को पर्यटकों ने तोड़ना शुरू कर दिया था, जिसके बाद एएसआइ ने उनके आगे दोबारा रेलिंग लगा दी है। फूलों को बचाने के लिए अब दूसरे इंतजामों पर विचार किया जा रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर