Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आगरा में मोबाइल लुटेरों से भिड़ी नर्स; फोन लुटने के बाद ऑटो से गिरी, बाइक से 50 मीटर दूर तक घसीटा फिर भी नहीं मानी हार...

Agra News बदमाश से भिड़ी नर्स साथियों की मदद से दबोचा। शाहदरा मंडी पर मोबाइल लूटने के बाद नर्स ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से उसका फुटेज हासिल कर साथियों को वाट्सएप कर दिया। बदमाश को एक घंटे में खोज निकाला उसे साथियों की मदद से दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपित का फोटो रविवार रात को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।

By Ali Abbas Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:48 AM (IST)
Hero Image
Agra News: आगरा में पुलिस ने पकड़ा मोबाइल लुटेरा।

संवाद सूत्र, जागरण, यमुना पार/आगरा। ट्रांस यमुना में शाहदरा मंडी सर्विस रोड पर रविवार शाम को मोबाइल लूटकर भागते बदमाश से नर्स भिड़ गई। ऑटो से गिरने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी, बदमाश की बाइक का हैंडल पकड़कर गिरा दिया। बदमाश नर्स को 50 मीटर तक घसीटता ले गया, किसी मौके से भाग निकला। 

घटना रविवार शाम पांच बजे की है। फिरोजाबाद के टूंडला की रहने वाली नीलम यमुना पार के नुनिहाई स्थित एक अस्पताल में नर्स हैं। वह रविवार शाम को आटो में बैठकर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। शाहदरा मंडी समिति सर्विस रोड पर बाइक सवार एक बदमाश उनका मोबाइल छीनने लगा। नीलम मोबाइल को मजबूती से पकड़े थीं। जिससे बदमाश को मोबाइल छीनने मे समय लग गया।इसी दौरान नीलम ने मौका मिलने पर बदमाश की बाइक का हैंडल पकड़ के गिरा लिया।

घायल होने के बाद भी नहीं मानी हार

बदमाश बाइक उठा भागते लगा तो नीलम ने उसकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया, वह करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घायल होने पर बाइक छूट गई, बदमाश मंडी समिति के सामने होकर शाहदरा मार्ग की ओर भाग निकला। नीलम ने हिम्मत नहीं हारी, 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंच गई। नीलम और पीआरवी ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की फुटेज निकाली। इसे अपने मित्रों के वाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: एक बार फिर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ ने बिगाड़े हालात, भीषण गर्मी में उमड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु

सीसीटीवी देखकर की तलाश

नीलम के साथी तौफीक ने फुटेज लेकर घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी की। लोगों ने बाइक सवार के शाहदरा के जसवंत नगर की तरफ भागने की जानकारी दी। जिसके बाद तौफीक और नीलम अपने साथियों के साथ जसवंत नगर की ओर गए। वहां आरोपित को खोज निकाला। उसे दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

ये भी पढ़ेंः Fire In Car: मेरठ में चलती सैंट्रो कार में लगी आग, महिला समेत चार लोग जिंदा जले, हादसे का दृश्य देखकर कांप गए सभी

लूट की कई घटनाएं स्वीकारी

पकड़े गए आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम अभिषेक बताया। वह कालिंदी विहार का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने इलाके में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपित ने बताया कि वह अकेला ही घटनाएं करता हैं। पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने आरोपित की बाइक भी बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश ने बताया आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर