Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: अगर RTO आफिस जा रहे हैं तो संभलकर जाएं, नहीं तो करना पड़ेगा भीड़ का सामना

Agra News फिटनेस से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस का रहेगा लोड। वाहन पोर्टल के साथ ही सारथी पोर्टल भी देने लगा है धोखा। परमिट से लेकर रजिस्ट्रेशन टैक्स चालान आदि के कार्यों के चलते अधिक लोग कार्यालय पहुंचते हैं। चार दिन की छुट्टी के बाद लोग कार्यालय पहुंचेंगे।

By vidhyaram narwarEdited By: Tanu GuptaUpdated: Fri, 28 Oct 2022 01:50 PM (IST)
Hero Image
चार दिन की छुट्टी के बाद आरटीओ आफिस में आज पहुंची अधिक भीड़।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आपका बहुत जरूरी कार्य नहीं है तो शुक्रवार को आरटीओ आफिस न जाएं। नहीं तो भीड़ से दो चार होना पड़ेगा। चार दिन की छुट्टी के बाद लोग अपने अपने कार्यों से कार्यालय पहुंचेंगे। किसी को टैक्स जमा करना होगा तो किसी को फिटनेस के लिए तो कोई लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचेगा।

दीपावली के त्योहार के चलते कई दिनों से कार्यालय बंद हैं। कई पटल के बाबू तो छुट्टियां होने से पहले ही कार्यालय छोड़कर चले गए थे। जिसके कारण लोगों के कार्य पेंडिंग चले आ रहे हैं। परमिट से लेकर रजिस्ट्रेशन, टैक्स, चालान आदि के कार्यों के चलते लोग कार्यालय पहुंचते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर लोगों का अधिक आना जाना रहता है। जिसके कारण कार्यालय में भीड़ अधिक हो जाती है।

सर्वर भी नहीं दे रहा है साथ

वाहन पोर्टल का सर्वर करीब एक माह से दिक्कत दे रहा है। कई कई दिन सर्वर नहीं आता है। कई बार आता भी है तो इतना स्लो होता है कि काम करना मुश्किल हो जाता है। वहीं सारथी पोर्टल भी गड़बड़ करने लगा है। इसका भी सर्वर धोखा देने लगा है। लोग वापस होकर लौट रहे हैं। यही हाल शुक्रवार को भी रहा तो लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए ज्यादा जरूरी हो तो ही आज कार्यालय आएं।

छुट्टी के बाद काम का लोड तो बढ़ ही जाता है। लेकिन कोशिश रहेगी कि किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी आएगी। सर्वर की दिक्कत आ रही रही है।

अनिल कुमार सिंह

एआरटीओ, प्रशासन