Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: घर की छत पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, VIDEO VIRAL होते ही हटाया; आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

आगरा के सदर क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी से पहले एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों ने झंडा उतार दिया। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस घर तक पहुंची लेकिन वहां कोई झंडा नहीं मिला।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 16 Sep 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, आगरा। सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी में ईद मिलादुन्नबी से पहले एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कार्रवाई के डर से आरोपितों ने झंडा उतार दिया। पुलिस पहुंची तब तक वहां झंडा नहीं मिला। वीडियो के आधार पर बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राजपुर चुंगी में एक दो मंजिला घर की छत पर रविवार को पाकिस्तान का झंडा लगा दिया गया। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस घर तक पहुंची, लेकिन वहां कोई झंडा नहीं मिला।

आशंका है कि कार्रवाई के डर से झंडा उतार लिया गया है। जिस घर पर झंडा लगा था वह जूता कारखाना मालिक का बताया जा रहा है। बजरंग दल कार्यकर्ता बंटी ठाकुर ने रविवार रात को पुलिस को वीडियो के साथ तहरीर दे दी।

एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मौके से झंडा बरामद नहीं हुआ है। आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है।उनसे पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक या जहर से हुई थी मौत? अब मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में सामने आया सच

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर में कोचिंग गई 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका; पांच माह की थी गर्भवती

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर