Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Palace on Wheels: शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स आज आगरा में, यात्री करेंगे ताजमहल और किला का दीदार

Palace on Wheels मंगलवार को दस घंटे आगरा में ठहराव रहेगा शाही ट्रेन का। कोविड संक्रमण के चलते बंद था संचालन 12 अक्टूबर को नई दिल्ली से हुई थी रवाना। जयपुर उदयपुर सहित राजस्थान के अन्य शहरों से है गुजरती। कैंट पर स्वागत की जोरदार तैयारी।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaUpdated: Tue, 18 Oct 2022 08:48 AM (IST)
Hero Image
Palace on Wheels: मंगलवार सुबह 11 बजे पैलेस ऑन व्हील्स आगरा पहुंचेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। शाही ट्रेन (Palace on Wheels) दो साल बाद सफर पर निकली है। मंगलवार को यह ट्रेन दस घंटे आगरा में रहेगी, फिर यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। आगरा कैंट (Agra Cantt) रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यह ट्रेन 12 अक्टूबर को सफदरजंग नई दिल्ली से रवाना हुई थी। आगरा में ठहराव के दौरान यात्रियाें को ताजमहल (Taj Mahal) और आगरा किला (Agra Fort) घुमाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ेंः आज है पुष्य नक्षत्र, इस साल बन रहा है खास संयोग

1982 में शुरू हुई थी ये ट्रेन

भारतीय रेल ने 26 जनवरी 1982 में पैलेस आन व्हील्स का संचालन शुरू किया था। वर्तमान में इस ट्रेन में 14 कोच हैं। यह ट्रेन राजस्थान के सात शहरों से होकर गुजरती है। कोविड काल के चलते दो साल तक ट्रेन का संचालन बंद रहा। 12 अक्टूबर को सफदरजंग नई दिल्ली से शाही ट्रेन रवाना हुई। मंगलवार सुबह 10.45 बजे यह ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। आगरा रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

बार, बैडरूम और इंडोर गेम्स की सुविधा

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह लक्जीरियस ट्रेन है। पैलेस ऑन व्हील्स जयपुर, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर होते हुए आगरा पहुंचेगी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्री ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुरसीकरी स्मारक का भ्रमण करेंगे। रात 8.45 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ट्रेन में इंडोर गेम्स, बार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।