Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Goa Flight: गोवा से आने वाली उड़ान में पहले ही सप्‍ताह बढ़ गए यात्री

गोवा से आगरा दूसरी बार अाई साप्ताहिक फ्लाइट। इस बार गोवा से ताजनगरी पहुंचे 43 यात्री। यात्रियों की संख्‍या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों को जागी उम्‍मीद। मार्च से अन्‍य शहरों के लिए आरंभ हो रही विमान सेवाओं को भी आशातीत सफलता मिलने की उम्‍मीद।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Sun, 31 Jan 2021 12:49 PM (IST)
Hero Image
गोवा से आगरा पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट।

आगरा, जागरण संवाददाता। 23 जनवरी से शुरू हुई गोवा-आगरा-दिल्ली फ्लाइट पहले ही सप्ताह में उम्मीदों पर खरी उतरी है। दूसरी बार ताजनगरी के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरी इस फ्लाइट से 43 यात्री गोवा से आगरा आए। वहीं, 19 यात्री यहां से दिल्ली के लिए सवार हुए। यात्रियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन जगत में काफी उत्साह है। एयर इंडिया की एयरबस ए-320 (संख्या-एआई 883) शनिवार को पूर्वाह्न 11.40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आई। लगभग 40 मिनट बाद यह फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह साप्ताहिक फ्लाइट बीती 23 जनवरी से शुरू हुई है। पहली फ्लाइट से 19 यात्री गोवा से आगरा आए थे। यहां से दिल्ली के लिए सिर्फ चार यात्री ही सवार हुए थे। एक सप्ताह में ही इस फ्लाइट से आने वालों की संख्या दोगुने से अधिक हो गई।

आगरा से गोवा के लिए शुरू हो फ्लाइट

पर्यटन प्रहरी संस्था के अध्यक्ष सुमित उपाध्याय का कहना है कि आगरा से गोवा के लिए भी सीधी फ्लाइट होनी चाहिए। इससे न सिर्फ पर्यटन जगत को लाभ होगा बल्कि शहरवासियों को भी काफी सहूलियत होगी। गोवा घूमने जाने वाले शहरवासियों की संख्या भी कम नहीं है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने गोवा-आगरा-दिल्ली फ्लाइट का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने इस फ्लाइट को इसी रूट पर वापसी में चलाने की भी मांग की है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर