Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Taj Mahal: सात अजूबों में शामिल विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का कैसा हाल! दीवार पर उगा पौधा

Taj Mahal ताजमहल में सावन के महीने में कभी गंगाजल चढ़ाने के लिए कांवड़ लेकर लोग पहुंचते हैं तो कभी शिव चालीसा का पाठ करने। सुर्खियों में रहने वाला ताजमहल अब एक पौधे को लेकर चर्चाओं में है। यमुना किनारा की तरफ मुख्य मकबरे की दीवार पर एक पौधा नजर आया है। इससे पहले शनिवार को लघुशंका रविवार को स्नान के वीडियो प्रसारित हुए थे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:09 PM (IST)
Hero Image
Taj Mahal: ताजमहल पर एक पौधा की तस्वीर सामने आ रही है।

जागरण संवाददाता, आगरा। Taj Mahal: ताजमहल निरंतर सुर्खियों में बना हुआ है। पर्यटकों द्वारा स्मारक में लघुशंका और स्नान के मामले को शहरवासी भूले भी नहीं थे कि, मंगलवार को रखरखाव पर जमकर सवाल उठे। अब यमुना किनारा की तरफ स्थित मुख्य मकबरे की दीवार पर पौधा उग आया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) पौधे को हटवाने की बात कह रहा है। ताजमहल के उद्यान में दो पर्यटकों का लघुशंका करते हुए वीडियो 14 सितंबर और पूर्वी शौचालय में स्नान करने के बाद कपड़े बदलते पर्यटकों का वीडियो 15 सितंबर को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था।

स्मारक की देखरेख पर उठ रहे सवाल

स्मारक की देखरेख में तैनात एएसआइ कर्मचारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों की भूमिका पर सवाल उठे थे। मंगलवार को यमुना किनारा स्थित मुख्य मकबरे की दीवार और गुलदस्ता पिलर के मध्य गैप में उगा पौधा नजर आया। इसका वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुए। इससे एएसआइ की रखरखाव में लापरवाही उजागर हो रही है।

हटवाया जाएगा पौधा

अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि अगस्त में मुख्य मकबरे के निरीक्षण में दीवारों पर उगे सभी पौधे उनके निर्देशों पर हटवा दिए गए थे। यह पौधा 15 दिन के अंदर उगा है। इसे हटवा दिया जाएगा।

निकले हुए हैं पच्चीकारी के पत्थर

ताजमहल में जिस स्थान पर पौधा उगा हुआ है, उसके आसपास पच्चीकारी के पत्थर भी निकले हुए देखे जा सकते हैं। पच्चीकारी के पत्थरों को अगर तुरंत नहीं लगाया जाता है, तो पत्थर के क्षरण की वजह से उस स्थान पर दोबारा पच्चीकारी में प्रयुक्त पत्थर लगाना मुश्किल होता है।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव की पार्टी में कलह, सहारनपुर सपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगा

ये भी पढ़ेंः School Reopen: छुट्टियों के बाद स्कूल खुला तो रसोई की बाल्टी में निकला किंग कोबरा, खाली हो गया पूरा विद्यालय!

आगरा किला की दीवार पर उगे हैं पौधे

आगरा किला की दीवार पर भी अमर सिंह गेट से बिजलीघर चौराहा की तरफ चलने पर भी जगह-जगह पौधे उग आए हैं। स्मारक की दीवार में पौधे उगने पर उनकी जड़ें अंदर तक पहुंचकर नुकसान करती हैं। जड़ें नहीं निकलने पर बार-बार पौधे उग आते हैं। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर