Move to Jagran APP

Agra Accident News: हादसे के बाद मची मुर्गे-मुर्गियां लूटने की होड़, बोरियों में भरकर ले गए लोग, NH पर दिखा हैरान करने वाला नजारा

Agra Accident News आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण हादसा हो गया। इसके बाद मुर्गे-मुर्गियों की लूट मच गई। मुर्गे-मुर्गियों को लेकर जा रही गाड़ी कोहरे के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गाड़ी में लदे मुर्गे-मुर्गियों को बोरियों में भरकर ले गए राहगीर। मुर्गे-मुर्गियों की लूट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया और रास्ता खुलवाया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 27 Dec 2023 12:45 PM (IST)
Hero Image
आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद मुर्गे-मुर्गियों की लूट।

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा-फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भरी मुर्गे-मुर्गियों की लूट शुरू हो गई। हाईवे से निकलते राहगीर जिसे भी मौका मिला, वह मुर्गे-मुर्गियों को गाड़ी में रखे पिंजरे से निकालकर ले गया।

कोई हाथ में मुर्गे-मुर्गियों को लेकर भाग रहा था। किसी ने अपने साथ लाए बोरे में उन्हें भरा और वहां से चलता बना।सरेआम मुर्गे-मुर्गियों की हो रही लूट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।

ये भी पढ़ेंः Eastern Peripheral Expressway पर ट्रैवलर की ट्रक से भीषण भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत, मथुरा से पंजाब लौट रहे थे यात्री

करीब 16 गाड़ियों भिड़ीं

कोहरे में शाहदरा चुंगी पर 16 वाहनों के आपस में टकराने में मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी शामिल थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। हादसे के कई घंटे बाद आसपास के रहने वाले ग्रामीणों और कुछ राहगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालकर ले गए। यह देख वहां से गुजरते अन्य राहगीर और आसपास के लोग इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते गाड़ी में रखे पिंजरे में बंद मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया।

ये भी पढ़ेंः UP Cop Last Rites: बलिदानी सचिन राठी को नम आंखाें से दी विदाई, केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व विधायक ने दिया कंधा, तस्वीरें

मुर्गियों को भर ले गए लोग

कोई दोनों हाथ में तो कई बोरे में मुर्गियों को भरकर ले जाने लगा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त लोडर से करीब आधा घंटे तक मुर्गियों की लूट कर ले जाने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोग वहां से भागे। तब तक लोग दर्जनों मुर्गे-मुर्गी लूटकर ले जाने लगे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।