Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PNG Supply: आगरा में 6 घंटे पीएनजी सप्लाई रहेगी बंद, आज 50 हजार घरों में नहीं बन सकेगा लंच! ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

Agra PNG Supply Latest Update News आज दोपहर से पीएनजी आपूर्ति रहेगी बाधित। ग्रीन गैस लिमिटेड ट्रांसपोर्ट नगर मदर स्टेशन की क्षमता रहा बढ़ा। आज दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक होगा विस्तार कार्य। छह घंटे के लिए कुछ सीएनजी पंप पर भी असर पड़ सकता है। सभी उपभाेक्ताओं को पहले से ही ग्रीन गैस के अधिकारियों ने सूचित कर दिया है।

By Ambuj UpadhyayEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Thu, 30 Nov 2023 07:26 AM (IST)
Hero Image
PNG आज 50 हजार घरों में नहीं बनेगा दोपहर का खाना, पीएनजी आपूर्ति रहेगी बाधित

जागरण संवाददाता, आगरा। ग्रीन गैस लिमिटेड अपने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मदर स्टेशन की क्षमता काे बढ़ा रहा है। विस्तार के कार्य के लिए छह घंटे स्टेशन से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक 50 हजार घरों में गैस नहीं पहुंचने के कारण खाना नहीं बन सकेगा।वहीं मदर स्टेशन से गैस लेकर आपूर्ति करने वाले छह सीएनजी स्टेशन भी प्रभावित रह सकते हैं।

छह घंटों के लिए गैस रोकी जाएगी

सिकंदरा से लेकर विजय नगर और दूसरी ओर जयपुर हाउस सहित आसपास के क्षेत्र की पीएनजी आपूर्ति छह घंटे के लिए ग्रीन गैस द्वारा रोकी जाएगी। इस दौरान पाइप में उपलब्ध गैस की उपलब्धता तक लोगों को गैस मिलती रहेगी।

Read Also: Sloth Bear: सर्दी की दस्तक के बाद भालुओं के लिए विंटर मैनमेंट; अब खाने में श्री अन्न, गरमाहट को लगाए हीटर

इस दौरान दोपहर का खाना बनाने वालों को वैकल्पिक संसाधन का प्रयोग करना होगा। वहीं गैस बाधित से पहले लोग अपने कार्य निपटा भी सकते हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर मदर स्टेशन से आपूर्ति लेकर संचालित होने वाले सीएनजी स्टेशन को भी इस दौरान वाहनों के लिए सीएनजी नहीं मिल सकेगी। ऐसे में ये उपलब्धता के आधार पर आपूर्ति कर सकेंगे।

Read Also: JEE Main: जेईई मेन सत्र एक में आवेदन करने का आज अंतिम दिन, शामिल होने वाले अभ्यर्थी हो जाएं अपडेट, जनवरी से होगी परीक्षा

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

सिकंदरा, खंदारी, दयालबाग, कमला नगर, विजय नगर, आवास विकास, बोदला, पश्चिम पुरी,जयपुर हाउस,शाहगंज, शास्त्रीपुरम सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। पाइप में उपलब्ध पीएनजी से कुछ क्षेत्र में अतिरिक्त समय आपूर्ति मिल सकती है।

ये छह सीएनजी स्टेशन भी रह सकते हैं प्रभावित

  • ट्रांसपोर्ट नगर सीएनजी मदर स्टेशन
  • सुरेश फिलिंग स्टेशन,रुनकता
  • शगुन फिलिंग स्टेशन, रुनकता
  • सुधीर फिलिंग स्टेशन, रुनकता
  • सेठी ऑटो फिलिंग स्टेशन, खेरिया मोड़
  • शहीद हरेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन, पथौली

ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया की क्षमता विस्तार के लिए कार्य होगा। इस दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों को असुविधा न हो इसके लिए संदेश भेजकर सूचित किया जा रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर